Shivam Dube Record: भारतीय टीम के अनुभवी ऑलराउंडर शिवम दुबे (Shivam Dube) ने बीते बुधवार, 01 जुलाई को चेस्ट-ले-स्ट्रीट के रिवरसाइड ग्राउंड पर इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज के पहले मुकाबले (ENG vs IND 1st T20) में तूफानी बैटिंग की और 200 की स्ट्राइक रेट से नाबाद 42 रन बनाए। गौरतलब है कि इसी के साथ उन्होंने एक बेहद खास रिकॉर्ड लिस्ट में विराट कोहली की बराबरी कर ली है।

Advertisement

जी हां, ऐसा ही हुआ है। सबसे पहले ये जान लीजिए कि इस मुकाबले में शिवम दुबे ने 21 गेंदों पर 2 चौके और 3 छक्के लगाकर 42 रन ठोके। इसी बीच उन्होंने भारतीय पारी के आखिरी ओवर में सैम करन को बड़ा छक्का लगाया। इसी के साथ अब वो विराट कोहली की बराबरी करके भारत के लिए T20I में 20वें ओवर में सबसे ज्यादा छक्के मारने वाले संयुक्त रूप से छठे खिलाड़ी बन गए हैं।

Advertisement

इन दोनों ही खिलाड़ियों ने आठ-आठ लगाकर ये कारनामा किया है। हालांकि शिवम दुबे ने महज़ 29 गेंदों पर ये आठ छक्के लगाए हैं, वहीं विराट कोहली ने 58 गेंद खेलकर ऐसा किया। बताते चलें कि इस खास रिकॉर्ड लिस्ट में हार्दिक पांड्या सबसे ऊपर हैं जिन्होंने 20वें ओवर में 110 गेंदें खेली और 20 छक्के ठोके।

T20I में 20वें ओवर में भारत के लिए सर्वाधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज़

  • 20 छक्के - हार्दिक पांड्या (110 गेंद)
  • 14 छक्के - रिंकू सिंह (50 गेंद)
  • 13 छक्के - सूर्यकुमार यादव (34 गेंद)
  • 12 छक्के - महेंद्र सिंह धोनी (132 गेंद)
  • 09 छक्के - दिनेश कार्तिक (49 गेंद)
  • 08 छक्के - शिवम दुबे (29 गेंद)
  • 08 छक्के - विराट कोहली (58 गेंद)
  • 07 छक्के - अक्षर पटेल (74 गेंद)
  • 06 छक्के - रोहित शर्मा (31 गेंद)

ऐसा रहा मैच का हाल: भारत और इंग्लैंड के बीच खेला गया पहला टी20 मुकाबला बारिश के कारण बिना किसी नतीजे के रद्द करना पड़ा। रिवरसाइड ग्राउंड पर खेले गए मुकाबले में टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग चुनी थी जिसके बाद उन्होंने अपनी इनिंग के 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 189 रन स्कोर बोर्ड पर टांगे।

Also Read: LIVE Cricket Score

उनके लिए कैप्टन श्रेयस अय्यर (47 गेंदों पर 68 रन) और अभिषेक शर्मा (24 गेंदों पर 59 रन) ने अर्धशतक जड़ा। दूसरी तरफ इंग्लैंड के लिए साकिब महमूद ने 4 ओवर में 33 रन देकर 3 विकेट झटके। ध्यान दें कि भारतीय पारी के बाद बारिश ने ऐसा कहर बरपाया कि ये मुकाबला दोबारा शुरू ही नहीं किया जा सका और रद्द करना पड़ा।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार