Shreyanka Patil Ruled Out of T20 World Cup 2026: हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) की कैप्टेंसी वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम (Indian Women's Cricket Team) इंग्लैंड और वेल्स में ICC का बड़ा टूर्नामेंट टी20 वर्ल्ड कप (ICC Women's T20 World Cup 2026) खेल रहीं हैं जहां उन्हें एक बड़ा झटका लग चुका है। दरअसल, टीम इंडिया की एक बेहद ही काबिल स्पिन गेंदबाज़ श्रेयंका पाटिल (Shreyanka Patil) अचानक चोटिल होने के कारण टूर्नामेंट के बचे हुए सभी मुकाबलों से पूरी तरह बाहर हो गईं हैं।

Advertisement

जी हां, ऐसा ही हुआ है। ICC ने खुद फैंस को इस खबर की जानकारी दी है। उन्होंने अपने आधिकारिक बयान में कहा है कि श्रेयंका को टखने में चोट लगी है, जिसके कारण अब वो ये टूर्नामेंट नहीं खेल पाएंगी। उन्हें ये चोट नीदरलैंड के खिलाफ अपनी ही गेंद पर फील्डिंग करते समय लगी थी।

Advertisement

बताते चलें कि भारतीय टीम ने श्रेयंका पाटिल की रिप्लेसमेंट भी ले ली है और 24 साल की अनकैप्ड लेग ब्रेक स्पिन बॉलर प्रेमा रावत को अपनी स्क्वाड में जोड़ा है। प्रेमा टीम इंडिया से जल्द ही जुड़ेंगी। वो भी मौजूदा समय में इंग्लैंड में ही हैं, जो कि इंडिया-ए टूर के लिए वहां गई थीं। उन्होंने भारत के लिए अब तक कोई भी इंटरनेशनल मुकाबला नहीं खेला है।

याद दिला दें प्रेमा ने हाल ही में विमेंस प्रीमियर लीग और विमेंस एशिया कप राइजिंग स्टार्स में शानदार प्रदर्शन किया है। एशिया कप टूर्नामेंट में उन्होंने इंडिया A के लिए 9.62 की औसत से आठ विकेट लिए थे।

Also Read: LIVE Cricket Score

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारतीय महिला टीम का पूरा स्क्वाड: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), शेफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, जेमिमा रोड्रिग्स, भारती फुलमाली, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, अरुंधति रेड्डी, श्री चरणी, क्रांति गौड़, नंदनी शर्मा, यास्तिका भाटिया, रेणुका सिंह ठाकुर, राधा यादव, प्रेमा रावत।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार