India vs Zimbabwe 1st T20I: भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer T20I Toss Record) ने गुरुवार (23 जुलाई) को जिम्बाब्वे के खिलाफ हरारे स्पोर्ट्स क्लब मे तीन टी-20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।
धोनी को छोड़ा पीछे
इस टॉस जीत के साथ श्रेयस अय्यर के नाम अनोखा रिकॉर्ड दर्ज हो गया। वह बतौर भारतीय कप्तान लगातार सबसे ज्यादा मैचों में टॉस जीतने के मामले में टॉप पर पहुंच गए हैं। श्रेयस ने बतौर कप्तान लगातार आठवें टी-20 इंटरनेशनल मैच में उन्होंने टॉस जीता है।
बता दें कि पिछले महीने आयरलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज से उन्होंने बतौर कप्तान डेब्यू किया था और इसके बाद इंग्लैंड के खिलाफ पांच टी-20 मैच की सीरीज में कमान संभाली, सभी सात मैच में वह टॉस जीते।
इस मैच में उन्होंने पूर्व कप्तान एमएस धोनी को पीछे छोड़ा, जिन्होंने 2010 से 2012 के बीच लगातार सात टी-20 इंटरनेशनल मैच जीते थे।
ऐसा करने वाले दुनिया के पहले कप्तान
श्रेयस टी-20 इंटरनेशनल इतिहास में दुनिया के पहले कप्तान बन गए हैं, जिन्होंने अपने पहले 8 मैचों में लगातार टॉस जीते हैं। इयॉन मॉर्गन, टॉम लैथम और नजमुल हुसैन शांतो ने बतौर कप्तान अपने पहले सात टी-20 इंटरनेशनल मैच में टॉस जीते थे।
भले ही श्रेयस टॉस के बॉस बने हुए लेकिन उनकी कप्तानी में भारत अभी एक मैच में नहीं जीता है।
इस मुकाबले की बात करें तो भारत के लिए तेज गेंदबाज अशोक शर्मा ने इंटरनेशनल डेब्यू किया है जो आईपीएल में गुजरात टाइटंस की टीम का हिस्सा थे। इसके अलावा तेज गेंदबाज मयंक यादव की भी वापसी हुई है।
टीमें
भारत (प्लेइंग इलेवन): वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, इशान किशन (डब्ल्यू), श्रेयस अय्यर (सी), तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, रवि बिश्नोई, प्रिंस यादव, अशोक शर्मा, मयंक यादव।
Also Read: LIVE Cricket Score
जिम्बाब्वे (प्लेइंग इलेवन): ब्रायन बेनेट, तादिवानाशे मारुमनी (विकेटकीपर), बेन कुरेन, डायोन मायर्स, सिकंदर रज़ा (कप्तान), रयान बर्ल, वेस्ली मधेवेरे, ब्रैड इवांस, न्यूमैन न्यामुरी, रिचर्ड नगारवा, ब्लेसिंग मुज़ारबानी।