आईपीएल में गुजरात टाइटंस के लिए खेलते हुए शुभमन गिल और साईं सुदर्शन की जोड़ी ने बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। दोनों ने मिलकर 50+ साझेदारियों के मामले में रोहित शर्मा और ईशान किशन को पीछे छोड़ दिया और IPL इतिहास की नंबर-1 भारतीय जोड़ी बन गए।

Advertisement

आईपीएल में गुजरात टाइटंस के लिए शुभमन गिल और साईं सुदर्शन की ओपनिंग जोड़ी लगातार कमाल कर रही है। चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ एमए चिदंबरम स्टेडियम में रविवार (26 अप्रैल) को खेले गए आईपीएल 2026 के 37वें मुकाबले में दोनों ने पहले विकेट के लिए 58 रन जोड़ते ही इतिहास रच दिया।

इस साझेदारी के साथ ही गिल और सुदर्शन IPL में सबसे ज्यादा 50 या उससे ज्यादा रन की साझेदारी करने वाली भारतीय जोड़ी बन गए हैं। दोनों ने अब तक 40 पारियों में 19 बार 50 या उससे ज्यादा रन की साझेदारी की है। इस मामले में उन्होंने रोहित शर्मा और ईशान किशन की जोड़ी को पीछे छोड़ दिया, जिनके नाम 54 पारियों में 18 बार 50+ साझेदारी का रिकॉर्ड था।

गिल ने इस मुकाबले में 23 गेंदों में 33 रन बनाए, जबकि साईं सुदर्शन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 46 गेंदों में 87 रन की मैच जिताऊ पारी खेली। दोनों की इस बेहतरीन साझेदारी ने टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई और जीत की नींव रख दी।

हालांकि, IPL में ओवरऑल सबसे ज्यादा 50+ साझेदारी का रिकॉर्ड अभी भी विराट कोहली और एबी डिविलियर्स के नाम है, जिन्होंने RCB के लिए 21 बार 50 से ज्यादा रन जोड़े थे। लेकिन भारतीय जोड़ी के रूप में अब गिल और सुदर्शन सबसे आगे निकल चुके हैं।

IPL में सबसे ज्यादा 50+ साझेदारी (भारतीय जोड़ी):

  1. शुभमन गिल – साईं सुदर्शन (गुजरात टाइटंस) – 19
  2. रोहित शर्मा – ईशान किशन (मुंबई इंडियंस) – 18
  3. केएल राहुल – मयंक अग्रवाल (पंजाब किंग्स) – 15
  4. गौतम गंभीर – रॉबिन उथप्पा (कोलकाता नाइट राइडर्स) – 15
  5. विराट कोहली – देवदत्त पडिक्कल (RCB) – 14
Also Read: LIVE Cricket Score

मैच की बात करें तो चेन्नई सुपर किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 158 रन बनाए, जिसमें ऋतुराज गायकवाड़ ने 74 रन की पारी खेली। जवाब में गुजरात टाइटंस ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 16.4 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया। साईं सुदर्शन (87) की पारी और जोस बटलर के नाबाद 39 रन ने टीम को 8 विकेट से आसान जीत दिलाई।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार