Shubman Gill Unwanted Record: भारतीय कप्तान शुभमन गिल (Shubman Gill) ने वेलिंगटन टेस्ट (NZ vs IND 1st Test) के तीसरे दिन बेहतरीन बल्लेबाज़ी की और 146 गेंदों पर 9 चौके 2 छक्के लगाकर 98 रन बनाए हैं। वो अपने शतक के बेहद करीब थे, लेकिन तभी जैकब डफी (Jacob Duffy) ने उन्हें आउट कर दिया। यही कारण है अब शुभमन गिल (Shubman Gill) एक अनचाही रिकॉर्ड लिस्ट का हिस्सा बन गए हैं।
गिल का Unwanted Record: शुभमन गिल Indian Test Cricket के इतिहास के ऐसे सिर्फ दूसरे कैप्टन बन गए हैं, जो कि न्यूजीलैंड के सामने एक मुकाबले में नर्वस 90s में आउट हुए। शुभमन गिल से पहले सिर्फ महेंद्र सिंह धोनी ही इस मुकाम पर आउट हुए थे। वो 16 साल पहले 2010 में, नागपुर टेस्ट में शुभमन गिल की तरह ही 98 रन पर आउट हुए थे। तब न्यूजीलैंड के कैप्टन डेनियल विक्टोरी थे।
बताते चलें कि शुभमन गिल Indian Test Captain के तौर पर न्यूजीलैंड में सबसे बड़ा स्कोर बनाने के मामले में चौथी पॉजिशन पर पहुंच गए हैं। उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी को ही पछाड़कर ये पॉजिशन हासिल की है। इस लिस्ट में टॉप पर मोहम्मद अजहरुद्दीन हैं। उन्होंने 1990 में ऑकलैंड के मैदान पर 192 रन बनाए थे।
न्यूजीलैंड में भारतीय टेस्ट कप्तानों के सर्वोच्च स्कोर
- मोहम्मद अजहरुद्दीन – 192 (ऑकलैंड, 1990)
- सुनील गावस्कर – 116 (ऑकलैंड, 1976)
- मोहम्मद अजहरुद्दीन – 103* (वेलिंगटन, 1998)
- शुभमन गिल – 98 (वेलिंगटन, 2026)
- महेंद्र सिंह धोनी – 68 (वेलिंगटन, 2014)
मैच का हाल: वेलिंगटन टेस्ट के तीसरे दिन भारत ने शानदार प्रदर्शन किया। वो दिन के खेल के अंत तक 4 विकेट खोकर 486 रन जोड़ चुके हैं। मैदान पर कैप्टन ऋषभ पंत (62 गेंदों पर 55 रन) और अंशुल कंबोज (02 गेंदों पर 00 रन) की जोड़ी मौजूद है। बताते चले भारत ने मेजबान टीम पर 118 रन की बढ़त बना ली है। न्यूजीलैंड टीम पहली पारी में 368 रन पर ऑल आउट हुई थी।
ऐसी है दोनों टीमें
भारत (प्लेइंग XI): केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल, देवदत्त पडिक्कल, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, ध्रुव जुरेल, आकाश दीप, अंशुल कंबोज, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा।
Also Read: LIVE Cricket Score
न्यूजीलैंड (प्लेइंग XI): टॉम लैथम (कप्तान), डेवोन कॉनवे, हेनरी निकोल्स, रचिन रविंद्र, डेरिल मिचेल, टॉम ब्लंडेल (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, नाथन स्मिथ, काइल जैमीसन, मैट हेनरी, जैकब डफी।