भारत ने न्यूज़ीलैंड को हैदराबाद में खेले गए पहले वनडे मैच में 12 रन से हराकर तीन मैचों की वनडे सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। इस मैच में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 349 रन बनाए और भारत को यहां तक पहुंचाने में शुभमन गिल ने अहम भूमिका निभाई। शुभमन ने दोहरा शतक लगाकर पूरी दुनिया को अपना मुरीद बना लिया। शुभमन गिल को उनकी शानदार पारी (208) के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार भी दिया गया। 

Advertisement

सबसे कम उम्र में दोहरा शतक लगाने वाले शुभमन इस समय सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं और हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है। इसी बीच उनके दोहरे शतक का सेलिब्रेशन टीम इंडिया ने भी मनाया। शुभमन के दोहरे शतक के बाद टीम इंडिया ने उनके केक कट सेलिब्रेशन को पूरा किया और उसके बाद भारतीय खिलाड़ियों ने भी उनके दोहरे शतक पर रिएक्शन दिया।

Advertisement

बीसीसीआई ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है जिसमें देखा जा सकता है कि पहले तो शुभमन केक काटते हैं और उसके बाद हार्दिक पांड्या, विराट कोहली और युजवेंद्र चहल समेत कई खिलाड़ी उनकी इस ऐतिहासिक पारी पर अपना-अपना रिएक्शन देते हैं। इस दौरान युजवेंद्र चहल ने एक बार फिर अपनी मस्ती वाला रूप दिखाते हुए कुछ ऐसा कहा जिसे सुनकर फैंस लोटपोट हो गए।

चहल से जब शुभमन के दोहरे शतक पर रिएक्ट करने के लिए कहा जाता है तो वो कहते हैं, शानदार, कल रात को मैंने उससे जो बात की थी उसने वही किया। मैंने उससे कहा था कि जब आप अच्छी बैटिंग करते हैं तो पूरे 50 ओवर खेलकर आईए और आप नतीजा देख सकते हो।'

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार