ज़िम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रज़ा (Sikandar Raza) ने बुधवार को T20I में सबसे तेज शतक लगाकर इतिहास रच दिया। रज़ा ने टी20 वर्ल्ड कप क्वालीफायर गेम में गाम्बिया के खिलाफ 33 गेंदों में शतक जड़ दिया। इसी के साथ रज़ा ने फुल टाइम मेंबर देश के किसी खिलाड़ी द्वारा सबसे तेज टी20I शतक का नया वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। 

Advertisement

38 साल के रज़ा ने फुल टाइम मेंबर देश के किसी खिलाड़ी द्वारा सबसे तेज टी20I शतक का नया वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। उन्होंने 33 गेंद में शतक जड़ दिया। वहीं दूसरे स्थान पर रोहित शर्मा है जिन्होंने 2017 में 35 गेंदों में श्रीलंका के खिलाफ शतक जड़ा था। रज़ा ने गाम्बिया के खिलाफ 43 गेंद का सामना करते हुए 7 चौको और 15 विशाल छक्कों की मदद से नाबाद 133 रन की शतकीय पारी खेली। 

Advertisement

सबसे तेज़ T20I शतक (फुल टाइम मेंबर)

सिकंदर रज़ा - 33 गेंद बनाम गाम्बिया, 2024

रोहित शर्मा - 35 गेंद बनाम श्रीलंका, 2017

डेविड मिलर - 35 गेंद बनाम बांग्लादेश, 2017

Advertisement

जॉनसन चार्ल्स - 39 गेंद बनाम साउथ अफ्रीका, 2023

संजू सैमसन - 40 गेंद बनाम बांग्लादेश, 2024

रज़ा की शानदार शतकीय पारी की मदद से ज़िम्बाब्वे T20I में हाईएस्ट स्कोर खड़ा करने में कामयाब रहा। ज़िम्बाब्वे ने पहले बल्लेबाजी करते हुए स्कोरबोर्ड पर 4 विकेट पर 344 रन टांगे। इसी के साथ 2023 में नेपाल द्वारा मंगोलिया के खिलाफ बनाए गए 314 रनों का स्कोर टूट गया। 

Advertisement

ज़िम्बाब्वे के द्वारा दिए गए विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए गाम्बिया 14.4 ओवर में 54 के स्कोर पर ढेर हो गयी और 290 के विशाल अंतर से मैच हार गयी। ज़िम्बाब्वेकी तरफ से सबसे ज्यादा 3-3 विकेट रिचर्ड नगारवा और ब्रैंडन मावुता ने हासिल किये। वेस्ली मधेवेरे ने 2 विकेट अपनी झोली में डालें। एक विकेट रयान बर्ल लेने में सफल रहे। 

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार