आरसीबी के स्टार बल्लेबाज़ विराट कोहली ने अवनीत कौर की पोस्ट को इंस्टाग्राम पर लाइक क्या कर दिया, ये एक नेशनल खबर बन गई और अब इस खबर के साथ कोई ना कोई नया शख्स जुड़ता जा रहा है। विराट ने इंस्टाग्राम के एल्गोरिदम का हवाला देते हुए कहा था कि उन्होंने गलती से अभिनेत्री अवनीत कौर की पोस्ट को लाइक कर दिया था लेकिन अब इस घटना के कुछ दिनों बाद, बॉलीवुड सिंगर राहुल वैद्य इस विवाद में घुस चुके हैं।

Advertisement

वैद्य ने सार्वजनिक रूप से विराट कोहली का अपमान तो किया ही लेकिन उन्होंने उनके फैंस को भी जोकर तक कह दिया। इंस्टाग्राम स्टोरी पर राहुल वैद्य ने विराट कोहली के फैंस का मज़ाक उड़ाया और एक नोट साझा किया जिसमें लिखा था, "विराट कोहली के फैंस विराट से भी बड़े जोकर हैं।"

Advertisement

राहुल वैद्य ने ये भी कहा कि कोहली की पीआर टीम ने उनके खिलाफ कैंपेन की योजना बनाई थी। उन्होंने कहा कि उनकी बहन और पत्नी दिशा परमार, जिनका इस घटना से कोई संबंध नहीं है, भी ट्रोल हो रही हैं। वैद्य ने विराट कोहली के फॉलोअर्स और फैंस को उनके व्यवहार के लिए "जोकर" कहा और तकहा कि वो अपनी आलोचना केवल उन पर केंद्रित करें न कि उनके परिवार पर।

Also Read: LIVE Cricket Score

अपनी निराशा व्यक्त करते हुए राहुल ने लिखा, "और अब आप मुझे गाली दे रहे हैं, ये ठीक है, लेकिन आप मेरी पत्नी, मेरी बहन को गाली दे रहे हैं, जिनका इससे कोई लेना-देना नहीं है। तो मैं सही था। इसलिए आप सभी विराट कोहली के फैंस जोकर हैं। 2 कौड़ी के जोकर।" राहुल वैद्य ने पहले दावा किया था कि विराट कोहली ने उन्हें इंस्टाग्राम पर ब्लॉक कर दिया था, मज़ाक में ये सुझाव देते हुए कि क्रिकेटर का एल्गोरिदम इसके लिए भी जिम्मेदार हो सकता है।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार