Sharjah Warriors vs Gulf Giants, ILT20 Dream 11 Team

Advertisement

ILT20 लीग का 30वां मुकाबला शारजाह वारियर्स (Sharjah Warriors) और गल्फ जायंट्स (Gulf Giants) के बीच शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। टूर्नामेंट में अब तक गल्फ जायंट्स ने शानदार प्रदर्शन किया है। यह टीम अब तक 9 में से 6 जीत के साथ दूसरे पायदान पर है। शारजाह वारियर्स बहुत अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सकी है। यह टीम अब तक 9 में से सिर्फ 3 ही मैच जीत पाई है। इस मैच में शिमरोन हेटमायर (Shimron Hetmyer) पर दांव खेला जा सकता है।

Advertisement

शिमरोन हेटमायर ने टूर्नामेंट में अब तक 7 मैचों में 49 की औसत से कुल 196 रन बनाए हैं। इस दौरान हेटमायर का स्ट्राइक रेट 175 का रहा है। पिछले मैच में हेटमायर ने 35 गेंदों पर 2 चौके और 4 छक्के की मदद से 54 रन ठोके थे। टॉम कोहलर-कैडमोर या जेम्स विंस को उपकप्तान के तौर पर चुना जा सकता है। कैडमोर ने टूर्नामेंट में अब तक एक शतक और एक अर्धशतक के दम पर कुल 291 रन बनाए हैं। पिछले मैच में उन्होंने 46 रन ठोके थे। विंस ने 7 मैचों में अब तक 49 की औसत से कुल 294 रन जड़े हैं।

SJH vs GUL: मैच से जुड़ी जानकारी

दिन - सोमवार, फरवरी 06, 2023
समय - 07:30 PM IST
वेन्यू - शारजाह क्रिकेट स्टेडियम

SJH vs GUL, Pitch Report

Advertisement

यह मुकाबला शारजाह क्रिकेट स्टेडियम स्टेडियम में खेला जाएगा। यहां टॉस जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाज़ी करना पसंद करेगी। इस मैदान पर पिछला मुकाबला डेजर्ट वाइपर्स और शारजाह वारियर्स के बीच खेला गया था जिसमें वाइपर्स की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करके स्कोरकार्ड पर 148 रन टांगे थे। इसके जवाब में शारजाह की टीम महज 126 रनों पर सिमट गई थी।

SJH vs GUL: Where to Watch?

ILT20 लीग के मैच भारतीय फैंस Zee नेटवर्क पर इन्जॉय कर सकते हैं। ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर भी मैच प्रसारित किया जाएगा।

Advertisement

SJH vs GUL Dream11 Team

विकेटकीपर - टॉम कोहलर-कैडमोर (उपकप्तान), टॉम बैंटन
बल्लेबाज- जेम्स विंस, एविन लुईस, शिमरोन हेटमायर (कप्तान)
ऑलराउंडर - मार्कस स्टोइनिस, क्रिस वोक्स
गेंदबाज - डेविड वीजे, क्रिस जॉर्डन, जुनैद सिद्दीकी, कार्लोस ब्रैथवेट

Advertisement

Sharjah Warriors Probable Playing XI

डेविड मलान, टॉम कोहलर-कैडमोर (विकेटकीपर), एविन लुईस, मोइन अली (कप्तान), मार्कस स्टोइनिस, क्रिस बेंजामिन, मोहम्मद नबी, क्रिस वोक्स, जुनैद सिद्दीकी, नवीन उल हक, मुहम्मद जावद उल्लाह

Gulf Giants Probable Playing XI

Advertisement

टॉम बैंटन (विकेटकीपर), जेम्स विंस (कप्तान), क्रिस लिन, गेरहार्ड इरासमस, शिमरोन हेटमायर, डेविड वीजे, कार्लोस ब्रेथवेट, डोमेनिक ड्रेक, आयन अफजल खान, क्रिस जॉर्डन, संचित शर्मा

Disclaimer: यह Fantasy Team लेखक की समझ और विश्लेषण पर आधारित है। अपनी टीम बनाते समय उल्लेखित बिंदुओं पर विचार करें और ध्यान पूर्वक फैसला लें।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार