सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी एलीट 2026 में सोमवार को हैदराबाद ने छत्तीसगढ़ के खिलाफ 1 विकेट से रोमांचक जीत दर्ज की, जबकि दिल्ली ने पंजाब को 109 रनों से रौंदा। इनके अलावा, हैदराबाद और केरल ने भी अपने-अपने मैच जीते। आइए, इन मुकाबले में बारे में जानते हैं।

छत्तीसगढ़ बनाम हैदराबाद: कोलकाता के ईडन गार्डन्स मैदान पर खेले गए एलीट ग्रुप-डी के इस रोमांचक मैच को हैदराबाद ने 1 विकेट से अपने नाम किया। छत्तीसगढ़ की टीम 19.2 ओवरों में 168 रन पर सिमट गई। टीम के लिए देव आदित्य सिंह ने सर्वाधिक 47 रन बनाए। विपक्षी खेमे से अजय गौड़ ने 28 रन देकर 4 विकेट झटके। इसके जवाब में हैदराबाद ने महज 45 के स्कोर तक 2 विकेट खो दिए, जिसके बाद कोडिमेला हिमतेजा (37) ने अभिरथ रेड्डी (34) के साथ 38 गेंदों में 62 रन की साझेदारी करते हुए टीम को जीत की पटरी पर ला दिया।

केरल बनाम महाराष्ट्र: न्यू चंडीगढ़ में खेले गए ग्रुप-सी के इस मुकाबले को केरल ने 94 रन से अपने नाम किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी केरल की टीम ने रोहन कुन्नुम्मल (75) और कप्तान संजू सैमसन (47) की शानदार पारियों की बदौलत 8 विकेट खोकर 211 रन बनाए। इसके जवाब में महाराष्ट्र 16 ओवरों में 117 रन पर सिमट गई। रामकृष्ण घोष ने सर्वाधिक 28 रन जुटाए, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। विपक्षी खेमे से एमडी निधीश ने 27 रन देकर 5 विकेट झटके।

दिल्ली बनाम पंजाब: इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेले गए एलीट ग्रुप-बी के मुकाबले में दिल्ली ने पंजाब को 109 रन से रौंदा। यश ढुल 40 गेंदों में 78 रन बनाकर आउट हुए, जबकि कप्तान प्रियांश आर्य ने 55 रन का योगदान टीम के खाते में दिया। दिल्ली ने 5 विकेट खोकर 240 रन बनाए।

इसके जवाब में पंजाब की टीम 17.5 ओवरों मे 131 रन पर सिमट गई। इस टीम ने चौथे ओवर में तीन विकेट गंवाए, जिसके बाद 65 के स्कोर तक 6 बल्लेबाजों को खो दिया। यहां से हरप्रीत बरार ने 33 रन बनाकर मोर्चा संभालने की कोशिश की, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके।

बंगाल बनाम चंडीगढ़: बंगाल ने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए एलीट ग्रुप-ए के इस मुकाबले को 85 रन से अपने नाम किया। इस टीम ने 7 विकेट खोकर 200 रन बनाए। अभिषेक पोरेल ने 26 गेंदों में 8 बाउंड्री के साथ 53 रन जड़े। इसके जवाब में चंडीगढ़ की टीम 15.5 ओवरों में महज 115 रन पर सिमट गई। टीम के लिए अर्जुन आजाद ने 26 गेंदों में 47 रन की पारी खेली। विपक्षी खेमे से मुकेश कुमार ने 9 रन देकर 4 विकेट झटके, जबकि करन लाल ने 3 विकेट निकाले।

Also Read: LIVE Cricket Score

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार