India Woman vs England Women T20I: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की ओपनिंग बल्लेबाज स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana) ने शुक्रवार (4 जुलाई) को लंदन के केनिंग्टन ओवल में इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए तीसरे टी-20 इटंरनेशनल में अर्धशतक जड़कर इतिहास रच दिया। 

Advertisement

सीरीज का अपना दूसरा पचास प्लस स्कोर बनाते हुए मंधाना ने 49 गेंदों में 56 रन की पारी खेली, जिसमें 10 चौके जड़े। इस पारी के दौरान उन्होंने कुछ खा रिकॉर्ड बना दिए। 

Advertisement

9000 इंटरनेशनल रन

मंधाना ने इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने 9000 रन पूरे कर लिए हैं औऱ इस आंकड़े तक पहुंचने वाली वह भारत की दूसरी और दुनिया की पांचवीं महिला क्रिकेट बन गई है। उन्होंने 259 पारियों में यह मुकाम हासिल किया है। इससे पहले मिताली राज, सुजी बेट्स, चार्लोट एडवर्ड्स और स्टेफनी टेलर ने ही ऐसा किया था। 

इंग्लैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा पचास प्लस

मंधाना इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा पचास प्लस स्कोर बनाने के मामले में पहले नंबर पर पहुंच गई है। उन्होंने नौंवी बार इंग्लिश टीम के खिलाफ पचास या उससे ज्यादा रन की पारी खेली है। इस लिस्ट में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की बैथ मूनी (8) को पीछे छोड़ा है। 

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

गौरतलब है कि इस मुकाबले में इंग्लैंड ने भारत को 5 रन से हरा दिया। पहले दो मैच हारने के बाद इंग्लैंड की टीम ने जीत का खाता खोला। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर 171 रन बनाए। इसके जवाब में भारतीय टीम 5 विकेट गवाकर 166 रन ही बना सकी। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार