भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार ओपनिंग बल्लेबाज स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana) ने रविवार (16 जून) को  बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए पहले वनडे में शानदार शतक जड़ा। मंधाना ने 127 गेंदों में 12 चौकों और 1 छक्के की मदद से 117 रन की पारी खेली। जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। 

Advertisement

ऐसा करने वाली दुनिया की छठी खिलाड़ी

Advertisement

इस शतकीय पारी के दौरान मंधाना ने 7000 इंटरनेशनल रन पूरे कर लिए हैं। वह इस आंकड़े तक पहुंचने वाली दुनिया की छठी क्रिकेटर बन गई हैं। उनसे पहले मिताली राज, चार्लोट एडवर्ड्स, सुजी बेट्स, स्टीफन टेलर और मैग लेनिंग ने ही यह कारनामा किया था। 

 

बना दिया वर्ल्ड रिकॉर्ड

मंधाना इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे कम उम्र में 7000 रन बनाने वाली महिला क्रिकेटर बन गई हैं। मंधाना ने 27 साल 344 दिन की उम्र में यह कारनामा किया है। इससे पहले यह रिकॉर्ड मैग लेनिंग के नाम था। जो 29 साल 13 दिन की उम्र में यहां तक पहुंची थी। 

हरमनप्रीत कौर को छोड़ा पीछे

स्मृति मंधाना का यह छठा वनडे शतक है। वह भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक जड़ने के मामले में दूसरे नंबर पर पहुंच गई है। उन्होंने मौजूदा कप्तान हरमनप्रीत कौर (5) को पीछे छोड़ा। 

Also Read: Live Score

Advertisement

गौरतलब है कि पहले वनडे में भारत ने साउथ अफ्रीका को 143 रन से हरा दिया। भारतीय महिला टीम ने 8 विकेट के नुकसान पर 265 रन बनाए। जिसके जवाब में साउथ अफ्रीका की टीम 37.4 ओवर में 122 रन पर ढेर हो गई।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार