Smriti Mandhana Record: भारतीय महिला क्रिकेट टीम (India Women's Cricket Team) की दिग्गज सलामी बल्लेबाज़ स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana) दुबई में खेले जा रहे महिला एशिया कप 2026 टूर्नामेंट (Women's Asia Cup 2026) में अपनी बैटिंग से धमाल मचाकर एक बेहद ही खास रिकॉर्ड बना सकती है। उनके पास टी20 इंटरनेशनल की नंबर-1 बल्लेबाज़ बनने का सुनहरा मौका है।
टूटेगा सुज़ी का रिकॉर्ड: 30 वर्षीय स्मृति मंधाना भारतीय टीम की सबसे अनुभवी बल्लेबाज़ों में से एक हैं जो कि अब तक 171 टी20 इंटरनेशनल खेलकर 30.25 की औसत और 125.18 की स्ट्राइक रेट से 4,538 रन बना चुकी हैं। उन्होंने T20I में एक सेंचुरी और 35 हाफ सेंचुरी ठोके हैं।
खास बात ये है कि स्मृति, साल 2026 के विमेंस एशिया कप में रनों की बौछार करके 221 रन बनाती हैं, तो टी20 इंटरनेशनल में अपने 4,759 रन पूरे कर लेंगी और इसी के साथ T20I (महिला और पुरुष दोनों) में दुनिया की सर्वाधिक रन बनाने वाली खिलाड़ी बन जाएगी। फिलहाल ये रिकॉर्ड न्यूजीलैंड की महान ऑलराउंडर सुज़ी बेट्स के नाम दर्ज है, जिन्होंने 186 मैचों में 4,758 रन बनाए हैं।
टी20 इंटरनेशनल (महिला और पुरुष दोनों) में सर्वाधिक रन
- सुजी बेट्स (न्यूजीलैंड महिला) - 186 मैचों की 178 पारियों में 4,758 रन
- बाबर आज़म (पाकिस्तान पुरुष) - 145 मैचों की 136 पारियों में 4,596 रन
- स्मृति मंधाना (भारत महिला) - 171 मैचों की 165 पारियों में 4,538 रन
- रोहित शर्मा (भारत पुरुष) - 159 मैचों की 151 पारियों में 4,231 रन
- हरमनप्रीत कौर (भारत महिला) - 202 मैचों की 181 पारियों में 4,216 रन
गौरतलब है कि भारतीय टीम को विमेंस एशिया कप 2026 के ग्रुप स्टेज में तीन मुकाबले खेलने हैं। वो ग्रुए ए का हिस्सा है। उनकी टक्कर 30 अगस्त को थाईलैंड, 03 सितंबर को हांगकांग और फिर 05 सितंबर को पाकिस्तान से होगी। इसके बाद भारतीय टीम टूर्नामेंट में आगे बढ़ती है तो वो सेमीफाइनल और फाइनल खेल सकते हैं।
Also Read: LIVE Cricket Score
भारतीय महिला क्रिकेट टीम: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), भारती फुलमाली, ऋचा घोष (विकेटकीपर), गुनालन कमलिनी (विकेटकीपर), प्रतिका रावल, शेफाली वर्मा, दीप्ति शर्मा, क्रांति गौड़, प्रेमा रावत, अरुंधति रेड्डी, रेणुका सिंह ठाकुर, नंदिनी शर्मा, श्री चरणी, राधा यादव।