भारत रत्न श्री अटल विहारी वाजपेयी एकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए पहले वनडे मैच में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हार का सामना करने वाली भारतीय महिला टीम ने दूसरे वनडे मैच में शानदार वापसी की है। भारतीय महिलाओं ने अफ्रीकी महिलाओं को सिर्फ 157 रनों पर ऑलआउट करके मैच जीतने की तरफ कदम बढ़ा दिया है।

Advertisement

हालांकि, जब भारतीय महिला टीम 158 रनों का पीछा करने उतरी तो सलामी बल्लेबाज़ स्मृति मंधाना एक अलग ही अंदाज में बल्लेबाज़ी करती हुई नजर आई। भारतीय पारी के पहले ही ओवर में उन्होंने लगातार दो छक्के लगाकर आतिशी शुरूआत की। उनकी तूफानी बल्लेबाज़ी को देखकर ऐसा लगा मानो भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज़ वीरेंद्र सहवाग की आत्मा उनके भीतर आ गई हो।

Advertisement

स्मृति के इन दो छ्क्कों को देखकर सोशल मीडिया पर फैंस को वीरू की याद आ गई क्योंकि जब सहवाग टीम इंडिया के लिए ओपनिंग करते थे तब अक्सर वो पहले ओवर में चौको छक्कों की बारिश करते हुए नजर आते थे।

अगर इस दूसरे वनडे की बात करें तो ताजा समाचार लिखे जाने तक भारतीय टीम को 28 ओवरों में 48 रनों की जरूरत है जबकि अभी भी उनके पास 9 विकेट शेष हैं। स्मृति मंधाना ने पहले मैच की कसर पूरी करते हुए शानदार नाबाद अर्द्धशतक लगाया है। उन्हीं की इस पारी की बदौलत भारतीय महिला टीम पांच मैचों की सीरीज 1-1 से बराबर करने की कगार पर है।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार