India Women vs South Africa Women: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की ओपनिंग बल्लेलाबज स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana) के पास गुरुवार (9 अक्टूबर) को विशाखापत्तनम में साउथ के खिलाफ होनो वाले आईसीसी महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप 2025 के मुकाबले में इतिहास रचने का मौका होगा। भारतीय समय के अनुसार मुकाबला दोपहर 3 बजे से शुरू होगा। 

Advertisement

बता दें कि टूर्नामेंट के शुरूआत दो मुकाबलों में मंधाना का बल्ला नहीं चला। श्रीलंका के खिलाफ मुकाबले में मंधाना सिर्फ 8 रन ही बना पाईं और पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे मैच में 23 रन। 

Advertisement

मंधाना ने साल 2025 में 15 पारियों में 959 रन बनाए हैं। अगर वह 41 रन बना लेती हैं तो वनडे इंटरनेशनल में एक साल में 1000 रन बनाने वाली पहली महिला खिलाड़ी बन जाएंगी। फिलहाल बतौर महिला क्रिकेट एक साल में सबसे ज्यादा वनडे रन बनाने का कारनामा ऑस्ट्रेलिया की बेलिंडा क्लार्क के नाम दर्ज है।

एक कैलेंडर साल में वनडे में महिला क्रिकेटर के सबसे ज्यादा रन

बेलिंडा क्लार्क (ऑस्ट्रेलिया) 1997 में 970 रन

स्मृति मंधाना (भारत) 2025 में 959 रन

Advertisement

लारा वूलवर्ट (साउथ अफ्रीका) 2022 में 882 रन

डेबी हॉकले (न्यूजीलैंड) 1997 में 880 रन

एमी सैटरथवेट (न्यूजीलैंड) 2016 में 853 रन

Advertisement

बेलिंडा क्लार्क (ऑस्ट्रेलिया) 2000 में 842 रन

नैट साइवर-ब्रंट (इंग्लैंड) 2022 में 833 रन

क्लेयर टेलर (इंग्लैंड) 2005 में 807 रन

Advertisement

इसके अलावा मंधाना के पास महिला वनडे इंटरनेशनल में सबसे तेज 5000 रन पूरे करने का मौका होगा। मंधाना ने अभी तक 110 वनडे पारियों में 4919 रन बनाए हैं और 81 रन बनाते ही यह कीर्तिमान वो अपने नाम कर लेंगी। फिलहाल महिला वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 5000 रन पूरे करने का रिकॉर्ड स्टेफनी टेलर के नाम है, जिन्होंने 129 पारियों में यह मुकाम हासिल किया था। 

साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच के लिए भारतीय महिला टीम की संभावित इलेवन

Also Read: LIVE Cricket Score

स्मृति मंधाना, प्रतिका रावल, हरलीन देयोल, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, अमनजोत कौर/राधा यादव, स्नेह राणा, क्रांति गौड़,रेणुका सिंह 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार