Sourav Ganguly on Rishabh Pant: ऋषभ पंत के कार एक्सीडेंट के बाद फैंस यही दुआ कर रहे हैं कि वो जल्द से जल्द फिट होकर क्रिकेट के मैदान पर वापसी करें। इसी बीच फैंस ये भी जानना चाहते थे कि क्या ऋषभ पंत अब से दो महीने बाद होने वाले आईपीएल 2023 में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलते हुए दिखेंगे या नहीं। अगर आप भी इस सवाल का जवाब जानना चाहते हैं तो सौरव गांगुली ने आपके इस सवाल का जवाब दे दिया है।

Advertisement

ऋषभ पंत की सेहत में फिलहाल सुधार हो रहा है लेकिन वो आगामी आईपीएल सीज़न में नहीं खेलेंगे। जी हां, दिल्ली कैपिटल्स टीम के डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट सौरव गांगुली ने ऋषभ पंत को लेकर ये साफ कर दिया है कि वो आगामी सीज़न में नहीं खेलेंगे। फिलहाल पंत का मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में इलाज चल रहा है और अभी उन्हें पूरी तरह से ठीक होने में 6 से 8 महीने लग सकते हैं।

Advertisement

सौरव गांगुली ने ऋषभ पंत पर बात करते हुए कहा, ‘ऋषभ पंत अभी युवा हैं और उनके पास क्रिकेट के लिए बहुत समय है। उन्हें अभी ठीक होने में बहुत समय लगेगा। हालांकि, उनकी चोट से दिल्ली की टीम पर भी असर पड़ेगा, मगर सच ये है कि इस बार वो आईपीएल का हिस्सा नहीं होंगे। वो दिल्ली कैपिटल्स की टीम के साथ संपर्क में हैं, जल्द ही टीम नए कप्तान का ऐलान करेगी।’

आपको बता दें कि हाल ही में सौरव गांगुली को दिल्ली कैपिटल्स ने अपनी फ्रेंचाईजी का डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट बनाया है। ऐसे में आगामी सीज़न में ऋषभ पंत की जगह कौन कप्तान होगा, ये फैसला लेने में वो टीम मैनेजमेंट का काम आसान कर सकते हैं। वहीं, पंत को लेकर ताजा अपडेट ये है कि उनकी सर्जरी फिलहाल सफल रही थी और डॉक्टर्स उनकी देखरेख कर रहे हैं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार