भारतीय टेस्ट कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) ने साउथ अफ्रीका के लिए उड़ान भरने से पहले पत्रकारों के कई सवालों के जवाब दिए। इस दौरान विराट कोहली ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा था, 'जब मैंने टी20 कप्‍तानी छोड़ने के बारे में बीसीसीआई को बताया तब उन लोगों ने इसे तुरंत स्‍वीकार किया। मुझे कभी टी20 कप्‍तानी नहीं छोड़ने के लिए किसी ने नहीं कहा।'

Advertisement

विराट के इस बयान के बाद से ही सोशल मीडिया पर फैंस कई तरह के सवाल उठा रहे हैं और गांगुली को कसूरवार ठहरा रहे हैं। जबकि कई दिग्गजों और फैंस को गांगुली के जवाब का इंतज़ार था और अब गांगुली ने भी इस मामले पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।

Advertisement

जब पत्रकारों ने बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली से इस बारे में पूछा तो उनका कहना था कि 'मेरे पास कहने के लिए कुछ नहीं है। बीसीसीआई इस मामले को सही तरीके से डील करेगा।'

गांगुली के इस बयान से साफ है कि वो अभी इस बारे में कोई भी बयान देकर विवाद को तूल नहीं देना चाहते हैं। ऐसे में फिलहाल बीसीसीआई शांतमयी ढ़ंग से मामले को सुलझाने का प्रयास कर रहा है। अब ये देखना दिलचस्प होगा कि आगे चलकर इस मामले में क्या होता है।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार