NZ vs SA 4th T20: केशव महाराज (Keshav Maharaj) की कैप्टेंसी वाली साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम ने रविवार, 22 मार्च को वेलिंगटन में खेले गए टी20 सीरीज के चौथे मुकाबले में न्यूजीलैंड को 19 रनों से हारकर जीत हासिल की। गौरतलब है कि इसी के साथ अब ये पांच मैचों की टी20 सीरीज 2-2 के लेवल से हो गई है। 

Advertisement

कॉनर एस्टरहुज़न ने ठोका पचासा: इस मुकाबले में मेहमान टीम साउथ अफ्रीका ने ही टॉस जीतकर पहले बैटिंग चुनी थी जिसके बाद टीम के 24 साल के युवा बल्लेबाज़ कॉनर एस्टरहुज़न ने टीम की जीत की नींव रखी। वो नंबर-3 पर बैटिंग करने मैदान पर आए थे और उन्होंने महज़ 36 गेंदों पर 7 चौके और 3 छक्के की मदद से 57 रन बनाए। इस शानदार इनिंग के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है।

Advertisement

उनके अलावा साउथ अफ्रीका के लिए टोनी डी जोरजी (21 गेंदों पर 23 रन) और रुबिन हरमन (25 गेंदों पर नाबाद 28 रन) ने कुछ अहम रन जोड़े जिसके दम पर साउथ अफ्रीका ने अपनी इनिंग के 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 164 रन स्कोर बोर्ड पर टांगे। बात करें अगर न्यूजीलैंड के गेंदबाज़ों की तो काइल जेमीसन ने 4 ओवर में 29 रन देकर 2 विकेट लिए, वहीं जैक फॉल्कस, बेन सियर्स और कोल मैककोन्ची ने एक-एक विकेट चटकाया।

145 रनों पर सिमट गई मेजबान टीम: वेलिंगटन टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड के सामने जीत हासिल करने के लिए 165 रनों का लक्ष्य था जिसका पीछा करते हुए लगभग आधी कीवी टीम  (पांच खिलाड़ी) सिंगल डिजिटल स्कोर में आउट होकर पवेलियन लौटी। ये एक बड़ा कारण है वो पूरे 20 ओवर मैदान पर नहीं टिक पाए और  18.5 ओवर में 145 रन बनाकर ऑल आउट हुए। बताते चलें कि उनके लिए टिम रॉबिन्सन ने सबसे ज्यादा रन जोड़े और 22 गेंदों पर 32 रनों की पारी खेली। उनके अलावा डेन क्लीवर ने 16 गेंदों पर 26 रनों का योगदान किया। 

गेराल्ड कोएत्जी ने चटकाए तीन विकेट: साउथ अफ्रीका के लिए तेज गेंदबाज़ गेराल्ड कोएत्जी सबसे कामयाब बॉलर रहे जिन्होंने 3.5 ओवर में न्यूजीलैंड को 31 रन देकर 3 विकेट झटके। उनके अलावा ओटनील बार्टमैन, प्रेनेल सुब्रयेन और केशव महाराज ने 2-2 विकेट निकाले और वियान मुल्डर को एक विकेट मिला।

Also Read: LIVE Cricket Score

एक बार फिर बता दें कि इसी के साथ अब ये पांच मैचों की टी20 सीरीज सीरीज 2-2 के लेवल पर पहुंच गई है। यानी जो कि भी अब सीरीज का पांचवां और आखिरी मुकाबला जीतेगी, वो ये सीरीज भी अपने नाम कर लेगी।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार