डरबन/नई दिल्ली, 17 जनवरी (CRICKETNMORE) । साउथ अफ्रीका ने वर्षा से प्रभावित पहले वन डे अंतरराष्ट्रीय मैच में वेस्टइंडीज को डकवर्थ.लुईस पद्धति से 61 रनों से शिकस्त दी। साउथ अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 48.2 ओवरों में आठ विकेट पर 279 रन बनाए थे। इसी समय बारिश की वजह से मैच रोकना पड़ा। इसके बाद मेहमान टीम के लिए लक्ष्य घटाकर 32 ओवरों में 225 रन कर दिया गया। वेस्टइंडीज की पूरी टीम 164 रनों पर ऑल आउट हो गयी।

जरूर पढ़ें : स्टुअर्ट बिन्नी सबसे अच्छे सीम गेंदबाजी ऑलराउंडर

गेल ने वेस्टइंडीज को जोरदार शुरूआत दिलायी और ड्वेन स्मिथ के साथ मिलकर पहले छह ओवरों में पहले विकेट के लिए 51 रनों की साझेदारी की।

गेल ने 24 गेंदों में 41 रन बनाए जिसमें दो छक्के और पांच चौके जमाए। गेल स्टेन की गेंद पर विकेटकीपर एबी डी विलियर्स को कैच थमाकर आउट हो गए। साउथ अफ्रीकी गेंदबाज वर्नोन फिलेंडर ने अगले ओवर में लियोन जॉनसन को पैवेलियन भेज दिया और इसके बाद मेहमान टीम नियमित अंतराल पर विकेट गंवाती रही। डी विलियर्स को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

इससे पहले हाशिम अमला (66), एबी डिविलियर्स (81) और डेविड मिलर (70) के अर्धशतकों की मदद से साउथ अफ्रीका ने पारी के 1.5 ओवर शेष रहते आंधी से खेल रोके जाने तक आठ विकेट के नुकसान पर 279 रन बनाए थे। साउथ अफ्रीका ने शुरूआती दो विकेट जल्दी खो दिये लेकिन इसके बाद डिविलियर्स ने अमला के साथ 99 रन तथा मिलर के साथ 123 रन की साझेदारी बनाकर टीम को संकट से उबारा। अमला ने 54 रन बनाते ही अपने 104वें मैच में पांच हजार वन डे रन पूरे किये।

बाएं हाथ के मिलर ने भी तेज रन बटोरते हुए 68 गेंदों में 70 रन बनाए। हालांकि मिलर के आउट होने के बाद मेजबान टीम के रनों पर अंकुश लग गया और 9.1 ओवर में केवल 41 रन बने और चार खिलाड़ी पवेलियन लौटे। वेस्टइंडीज की ओर से जेरोम टेलर और आंद्रे रसेल ने दो दो विकेट लिये।

हिन्दुस्थान समाचार/सुनील/अनूप

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार