लॉर्ड्स, 29 मई (CRICKETNMORE)| तीन वन डे सीरीज के आखिरी मैच में सोमवार को साउथ अफ्रीका ने इंग्लैंड को सात विकेट से हराते हुए सांत्वना जीत दर्ज की। इंग्लैंड शुरुआती दो मैच जीतकर पहले ही सीरीज अपने नाम कर चुकी थी। अंत में सीरीज का नतीजा 2-1 रहा।

साउथ अफ्रीका ने इस मैच में पहले गेंद से शानदार प्रदर्शन करते हुए इंग्लैंड को 153 रनों पर ही ढेर कर दिया। उसके बाद आसान से लक्ष्य को 28.5 ओवरों में तीन विकेट खोकर हासिल कर लिया। 

साउथ अफ्रीका की जीत में कागिसो रबाडा का अहम योगदान रहा। उन्होंने नौ ओवरों में 39 रन देकर चार विकेट लिए। उनके अलावा वाएन पार्नेल और केशव महाराज ने तीन-तीन विकेट अपने खाते में डाले।  PHOTOS: क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की हॉट वाइफ दीपिका की खूबसूरती से दंग रह जाएंगे आप

आसान से लक्ष्य का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीका को हाशिम अमला (55) और क्विंटन डी कॉक (34) ने अच्छी शुरुआत दी और पहले विकेट के लिए 95 रनों की साझेदारी की। लेकिन, इसी स्कोर पर दोनों पवेलियन लौट गए।

अमला ने 54 गेंदों की पारी में 11 बार गेंद को सीमा रेखा के पार पहुंचाया। उन्हें अपना पहला मैच खेल रहे टोबी रोलैंड जोंस ने बोल्ड किया। डी कॉक को जैक बॉल ने पवेलियन की राह दिखाई। फाफ डु प्लेसिस पांच रनों का ही योगदान दे सके और बॉल की गेंद पर विकेट के पीछे जोस बटलर को कैच दे बैठे। 

इसके बाद कप्तान अब्राहम डिविलियर्स (नाबाद 27) और ज्यां पॉल ड्यूमिनी (नाबाद 28) ने मिलकर टीम को जीत दिलाई।

इससे पहले, बल्लेबाजी का आमंत्रण मिलने पर इंग्लैंड की शुरुआत खराब रही और रबाडा तथा पार्नेल ने 20 रनों पर ही उसके छह बल्लेबाजों को पवेलियन में बैठा दिया। डेविड विले (26) और जॉनी बेयर्सटो (51) ने सातवें विकेट के लिए 62 रनों की साझेदारी कर टीम को जल्द समेटने से बचा लिया।  PHOTOS: क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की हॉट वाइफ दीपिका की खूबसूरती से दंग रह जाएंगे आप

पार्नेल ने विले को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। इसके बाद बेयर्सटो ने जोंस (नाबाद 37) के साथ आठवें विकेट के लिए 52 रनों की साझेदारी को अंजाम देते हुए टीम का स्कोर 100 के पार पहुंचाया। 

67 गेंदों का सामना करते हुए आठ चौकों की मदद से अर्धशतकीय पारी खेलने वाले बेयर्सटो की पारी का अंत केशव ने किया। वह 134 के कुल स्कोर पर आउट हुए। इसके बाद बॉल (7) और स्टीवन फिन (3) को पवेलियन भेज केशव ने इंग्लैंड की पारी का अंत किया।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार