सलामी बल्लेबाज लिजेले ली (नाबाद 83) और लौरा वोल्वार्ट (80) की शानदार पारियों से दक्षिण अफ्रीका महिला टीम ने यहां भारत रत्न श्री अटल विहारी वाजपेयी एकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए पहले वनडे मैच में रविवार को भारतीय महिला टीम को आठ विकेट से हराकर पांच मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली।

Advertisement

भारतीय महिला टीम ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मिताली राज के 85 गेंदों पर चार चौकों और एक छक्के की मदद से 50 रन की पारी के बदौलत 50 ओवर में नौ विकेट पर 177 रन का स्कोर खड़ा किया। मिताली ने इसके साथ ही करियर का 54वां अर्धशतक बनाया।

Advertisement

लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की टीम ने ली के 122 गेंदों पर 11 चौकों और एक छक्के की मदद से नाबाद 83 रन और वूलवार्ड्ट के 110 गेंदों पर 12 चौकों के सहारे 80 रन की बदौलत 40.1 ओवर में दो विकेट पर 178 रन बनाकर मैच जीत लिया।

लक्ष्य का पीछा करते हुए दक्षिण अफ्रीका की शुरुआत बेहद शानदार रही औ्रर ली और वोल्वार्ट ने पहले विकेट के लिए 169 रनों की साझेदारी की। हालांकि झूलन गोस्वामी ने वोल्वार्ट को आउट कर भारत को पहली सफलता दिलाई।

इसके बाद झूलन ने कप्तान सुने लूस को आउट कर दक्षिण अफ्रीका को दूसरा झटका दिया। लूस ने नौ गेंदों पर एक रन बनाए। भारत की ओर से झूलन ने 38 रन देकर दो विकेट लिए।

इससे पहले, भारतीय महिला टीम की बल्लेबाजी कुछ खास नहीं रही और मिताली के अलावा हरमनप्रीत कौर ने 41 गेंदों पर छह चौकों की मदद से 40 रन, दीप्ति शर्मा शर्मा 27 और स्मृति मंधाना ने 14 रन बनाए जबकि पूनम यादव नौ रन बनाकर नाबाद रहीं।

Advertisement

दक्षिण अफ्रीका की ओर से शब्निम इस्माइल ने तीन विकेट, नोनकुलुलेको मलाबा ने दो, मरिजाने काप, अयाबोंगा खाका और कप्तान सुने लूस ने एक-एक विकेट लिया।

भारतीय महिला टीम का पिछले साल ऑस्ट्रेलिया में हुए टी20 विश्व कप के फाइनल के बाद यह पहला अंतरराष्ट्रीय मैच था। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरा मुकाबला इसी मैदान पर मंगलवार को खेला जाएगा।

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार