जोहान्सबर्ग, 12जनवरी (CRICKETNMORE)| पाकिस्तान ने यहां खेले जा रहे तीसरे और आखिरी टेस्ट मैच के पहले दिन के तीसरे और आखिरी सत्र में शानदार वापसी करते हुए शुक्रवार को साउथ अफ्रीका को उसकी पहली पारी में 262 रन पर समेट दिया। पाकिस्तान की शुरुआत बेहद ख्रराब रही है। दिन का खेल समाप्त होने तक उसने दो विकेट गंवाकर 17 रन बना हैं। पाकिस्तान अभी साउथ अफ्रीका के स्कोर से 245 रन पीछे है जबकि उसके आठ विकेट शेष हैं। 

Advertisement

स्टंप्स के समय इमाम उल हक 10 और मोहम्मद अब्बास खाता खोले बिना नाबाद लौटे। शान मसूद ने दो रन बनाए और अजहर अली खाता खोले बिना आउट हुए। मेजबान साउथ अफ्रीका की ओर से वर्नोन फिलेंडर ने अब तक दोनों विकेट अपने नाम किए हैं।

Advertisement

इससे पहले, साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। मेजबान टीम एक समय चायकाल तक तीन विकेट पर 226 रन बनाकर मजबूत स्थिति में थी। लेकिन, इसके बाद उसने मात्र 36 रन के अंदर सात विकेट गंवा दिए और टीम 262 रन पर ढेर हो गई। 

साउथ अफ्रीका के लिए एडेन मारक्रम ने 90, थिनुस डी ब्रून ने 49, हाशिम अमला ने 41, अपना पदार्पण टेस्ट खेल रहे जुबैर हमजा ने 41 और क्विंटन डी कॉक ने 18 रन बनाए। 

नियमित कप्तान फाफ डु प्लेसिस की गैर-मौजूदगी में इस मैच में कप्तानी कर रहे डीन एल्गर मात्र पांच रन बनाकर आउट हो गए।

पाकिस्तान की ओर से फहीम अशरफ ने तीन और मोहम्मद आमिर, मोहम्मद अब्बास तथा हसन अली को दो-दो विकेट मिले। शादाब खान ने एक विकेट अपने नाम किया।
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार