Dewald Brevis Injury News: साउथ अफ्रीका की टीम पाकिस्तान के टूर पर है जहां उन्हें मंगलवार, 4 नवंबर से तीन मैचों की वनडे सीरीज (PAK vs SA ODI Series) खेलनी है। गौरतलब है कि इस सीरीज के शुरू होने से पहले मेहमान टीम को एक बड़ा झटका लगा है और उनके विस्फोटक यंग बल्लेबाज़ डेवाल्ड ब्रेविस (Dewald Brevis) चोटिल होने के कारण पूरी ODI सीरीज से बाहर हो गए हैं।

Advertisement

जी हां, ऐसा हुआ है। खुद Proteas Men के आधिकारिक एक्स अकाउंट से एक ट्वीट साझा करते हुए फैंस को डेवाल्ड ब्रेविस के चोटिल होने की जानकारी दी गई है। उन्होंने अपने आधिकारिक बयान में कहा है कि डेवाल्ड ब्रेविस को पाकिस्तान के खिलाफ लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेले गए तीसरे टी20 मुकाबले के दौरान कंधे पर चोट लगी थी जिसके कारण अब वो साउथ अफ्रीका के लिए वनडे सीरीज में नहीं खेल पाएंगे।

Advertisement

साउथ अफ्रीका क्रिकेट ने अपने बयान में ये भी साफ किया है कि डेवाल्ड ब्रेविस भारत के खिलाफ होने वाली आगामी टेस्ट सीरीज की तैयारियों के लिए पाकिस्तान में प्रोटियाज पुरुष मेडिकल टीम के साथ ही रहेंगे और पुनवार्स से गुजरेंगे। जान लें कि फिलहाल वनडे सीरीज के लिए उनकी रिप्लेसमेंट की घोषणा नहीं की गई है।

ये भी बता दें कि 22 वर्षीय डेवाल्ड ब्रेविस का पाकिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर होना कहीं ना कहीं साउथ अफ्रीका के लिए बड़ा झटका है क्योंकि वो मिडिल ऑर्डर में बैटिंग करके तेजी से रन बनाने की कमाल की काबिलियत रखते हैं। उन्होंने अपने देश के लिए 4 टेस्ट इंटरनेशनल में 138 रन, 6 वनडे इंटरनेशनल में 110 रन और 15 टी20 इंटरनेशनल में कुल 400 रन ठोके हैं।

Also Read: LIVE Cricket Score

पाकिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए साउथ अफ्रीका का पूरा स्क्वाड: क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), टोनी डी ज़ोरज़ी, लुआन-ड्रे प्रिटोरियस, मैथ्यू ब्रीत्ज़के (कप्तान), डोनोवन फरेरा, कॉर्बिन बॉश, डेवाल्ड ब्रेविस, सिनेथेम्बा केशिले, जॉर्ज लिंडे, ब्योर्न फोर्टुइन, लिज़ाद विलियम्स, लुंगी एनगिडी, ओटनील बार्टमैन, नंद्रे बर्गर, नकाबा पीटर।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार