India Women vs South Africa Women: नडीन डी क्लर्क (Nadine de Klerk) के ऑलराउंड प्रदर्शन के दम पर साउथ अफ्रीका महिला क्रिकेट टीम ने गुरुवार  (9 अक्टूबर) को विशाखापत्तनम में खेले गए  आईसीसी महिला वर्ल्ड कप 2025 के मुकाबले में भारतीय टीम को 3 विकेट से हरा दिया। साउथ अफ्रीका की तीन मैच में यह दूसरी जीत है और इतने ही मुकाबलों में भारत की पहली हार है।

Advertisement

बारिश के कारण मुकाबला तय समय पर शुरू नहीं हुआ और पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद भारतीय टीम ने 49.5 ओवर में  251 रन बनाए। आठवें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरी ऋचा घोष ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 77 गेंदों में 94 रन की पारी खेली, जिसमें 11 चौके और 4 छक्के जड़े। इसके अलावा प्रतिका राव ने 37 रन औऱ स्नेह राणा ने 33 रन का योगदान दिया।

Advertisement

साउथ अफ्रीका के लिए क्लो ट्रायोन ने 3 विकेट, मारिज़ैन कप्प, नडीन डी, नॉनकुलुलेको म्लाब ने 2-2 विकेट, वहीं तुमी सेखुखुने ने 1 विकेट हासिल किया। 

इसके जवाब में साउथ अफ्रीका की टीम ने 48.5 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर जीत हासिल कर ली। लक्ष्य का पीछा करते हुए 81 रन के कुल स्कोर तक 5 विकेट गए। इसके बाद कप्तान  लौरा वोल्वार्ड्ट ने क्लो ट्रायोन के साथ मिलकर पारी को संभाला और छठे विकेट के लिए 61 रन जोड़े। वोल्वार्ड्ट ने 111 गेंदों में 70 रन औऱ  ट्रायोन  ने 66 गेंदों में 49 रन की पारी खेली। क्लर्क ने 54 गेंदों में नाबाद 84 रन की पारी खेली, जिसमें 8 चौके और 5 छक्के जड़े और साउथ अफ्रीका को जीत की दहलीज पार कराई।

भारत के लिए क्रांति गौड़ और स्नेह राणा ने 2-2 विकेट, अमनजोत कौर, श्री चरणी और दीप्ति शर्मा ने 1-1 विकेट लिया।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार