क्लो ट्रायॉन (Chloe Tryon) के तूफानी अर्धशतक के दम पर साउथ अफ्रीका महिला क्रिकेट टीम ने गुरुवार (2 फरवरी) को ईस्ट लंदन के बफैलो पार्क में खेले गए टी-20 ट्राई सीरीज के फाइनल मुकाबले में भारत को 5 विकेट से हरा दिया। भारत के 109 रन के जवाब में साउथ अफ्रीका ने 2 ओवर बाकी रहते हुए 5 विकेट गंवाकर जीत हासिल कर ली। 

Advertisement

भारतीय ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया। उन्होंने इस ट्राई सीरीज में 9 विकेट हासिल किए। 

Advertisement

लक्ष्य का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीका की टीम को 7 रन के कुल स्कोर पर पहला झटका लगा। इसके बाद थोड़े-थोड़े अंतराल पर विकेट गिरे, लेकिन ट्रायॉन ने एक छोर संभाले रखा और तूफानी अर्धशतक जड़ा। ट्रायॉन ने 32 गेंदों में छह चौकों और दो छक्कों की मदद से नाबाद 57 रन की पारी खेली।
भारत के लिए स्नेह राणा ने दो विकेट, दीप्ति शर्मा, राजेश्वरी गायकवाड़ और रेणुका ठाकुर सिंह ने 1-1 विकेट लिया।

इससे पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 4 विकेट के नुकसान पर 109 रन बनाए। भारत की शुरूआत बहुत धीमी और खराब रही औऱ टीम अंत तक इससे उभर नहीं सकी। हरलीन देओल ने 56 गेंदों में चार चौकों की मदद से 46 रन की पारी खेली। वहीं कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 22 गेंद में 21 रन बनाए। 

साउथ अफ्रीका के लिए नॉनकुलुलेको म्लाबा ने दो, अयाबोंगा खाका और कप्तान सुने लूस ने एक-एक विकेट हासिल किया।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार