NZ-W vs SA-W 1st ODI: लौरा वोलवार्ड (Laura Wolvaardt) की कैप्टेंसी वाली साउथ अफ्रीका महिला क्रिकेट टीम (South Africa Women Cricket Team) ने रविवार, 29 मार्च को क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल स्टेडियम में वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में न्यूजीलैंड को 2 विकेट से हराकर रोमांचक जीत हासिल की है। गौरतलब है कि इस मुकाबले में 20 साल के कायला रेनेके (Kayla Reyneke) ने आखिरी गेंद पर छक्का जड़कर अपनी टीम को जीत दिलाई है।

Advertisement

मैडी ग्रीन ने ठोका पचासा: इस मुकाबले में न्यूजीलैंड के लिए 33 वर्षीय बल्लेबाज मैडी ग्रीन ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली और 83 गेंदों पर 9 चौके ठोककर 85 रन बनाए। उनके अलावा  इज़ाबेल गेज (46 गेंदों पर 37 रन), अमेलिया केर (60 गेंदों पर 36 रन), जॉर्जिया प्लिमर (31 गेंदों पर 28 रन), जेस केर (14 गेंदों पर 24 रन) और सुज़ी बेट्स (36 गेंदों पर 20 रन) ने भी कुछ अहम रन जोड़े जिसके दम पर न्यूजीलैंड ने अपनी इनिंग के 50 ओवर में 268 रन स्कोर बोर्ड पर टांगे।

Advertisement

अयाबोंगा खाका ने झटके छह विकेट: क्राइस्टचर्च के मैदान पर साउथ अफ्रीका की 33 वर्षीय तेज गेंदबाज़ अयाबोंगा खाका ने अपनी गेंदबाज़ी से खूब कहर बरपाया और अपने कोटे के 10 ओवर में 56 रन देकर न्यूजीलैंड के 6 खिलाड़ी आउट किए। उनके अलावा क्लो ट्राईऑन ने 2 विकेट लिए और तुमी सेखुखुने और नदीन डी क्लर्क ने एक-एक विकेट हासिल किया।

एनेरी डर्कसन और सुने लुस ने भी खेली अर्धशतकीय पारी: मेहमान टीम के सामने ये मुकाबला जीतने के लिए 269 रनों का लक्ष्य था जिसका पीछा करते हुए हरफनमौला खिलाड़ी एनेरी डर्कसन ने 93 गेंदों पर 8 चौके ठोककर 72 रनों की गज़ब की पारी खेली। उनके अलावा सुन लुस ने भी एक छोर लंबे समय तक संभाला और नंबर-4 पर बैटिंग करके 72 गेंदों पर 5 चौकों की मदद से 53 रन बनाए।

कायला रेनेके ने आखिरी गेंद पर छक्का ठोककर दिलाई जीत: 20 साल की कायला रेनेके ने एक बार फिर साउथ अफ्रीका के लिए तूफानी पारी खेली और 32 गेंदों पर नाबाद 42 रन ठोके। खास बात ये है कि इस बार उन्होंने टीम की जीत सुनिश्चित की और आखिरी गेंद पर छक्का जड़कर साउथ अफ्रीका को रोमांचक जीत दिलाई। उन्होंने 8 विकेट के नुकसान पर 269 रन बनाकर पहला वनडे 2 विकेट से जीता है।

बताते चलें कि न्यूजीलैंड के लिए जेस केर, रोज़मेरी मैयर, और अमेलिया केर ने 2-2 विकेट झटके। वहीं ब्री इलिंग ने एक विकेट चटकाया। एक बार फिर बता देंं कि साउथ अफ्रीका ने ये मुकाबला जीतकर तीन मैचों की वनडे सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार