साउथ अफ्रीका महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान डेन वैन नीकेर्क (Dane van Niekerk) ने हाल ही में संन्यास वापस लेते हुए कहा था कि वो अपनी टीम के लिए एक बार फिर से खेलने के लिए तैयार हैं लेकिन अब उनके लिए एक बुरी खबर सामने आई है। साउथ अफ्रीका महिला टीम की मुख्य कोच मंडला माशिम्बी ने ये साफ कर दिया है कि डेन वैन नीकेर्क आगामी महिला वर्ल्ड कप 2025 के लिए टीम का हिस्सा नहीं होंगी।

Advertisement

32 वर्षीय नीकेर्क, जिन्होंने मार्च 2023 में खेल से संन्यास ले लिया था, ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट के साथ अपनी वापसी की घोषणा की। इस पोस्ट में, उन्होंने एक बार फिर प्रोटियाज़ के लिए खेलने की इच्छा जताई और क्रिकेट साउथ अफ्रीका से अपने शुरुआती संन्यास के तरीके के लिए माफ़ी मांगी।

Advertisement

हालांकि, अब कोच माशिम्बी के बयान से उन्हें बहुत बड़ा झटका लगा है क्योंकि कोच ने स्पष्ट कर दिया कि अक्टूबर में भारत और श्रीलंका में शुरू होने वाले इस वनडे वर्ल्ड कप के लिए वैन नीकेर्क के सेलेक्शन पर विचार नहीं किया जाएगा। माशिम्बी ने टाइम्स लाइव को बताया, "वो निश्चित रूप से इस वर्ल्ड कप का हिस्सा नहीं हैं, वो नहीं जाएंगी। वो एक ऐसी खिलाड़ी हैं जिनकी हम भविष्य में तलाश कर रहे हैं। वो कुछ सीरीज़ में शामिल हो सकती हैं और उम्मीद है कि जब वो सभी मानदंडों पर खरी उतरेगी, तो वो फिर से अपने कौशल का प्रदर्शन कर पाएगी।”

Also Read: LIVE Cricket Score

उन्होंने आगे बोलते हुए कहा, "उन्होंने टीम की कप्तानी की है, लंबे समय तक खेला है और सफल रही हैं। उनके पास जो अनुभव है, उसकी हमें कमी खलेगी लेकिन अब वो किसी भी अन्य खिलाड़ी की तरह हैं, उन्हें आगे बढ़ने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी, अपनी जगह फिर से बनानी होगी। हम उन्हें माहौल से रूबरू करा रहे हैं ताकि वो उम्मीदों को समझ सकें और उम्मीद है कि जब उन्हें टीम में जगह मिलेगी, तो वो तुरंत प्रभाव डाल सकेंगी।"

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार