South Africa Squad For T20I Series In New Zealand: साउथ अफ्रीका ने 15 मार्च से न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली टी-20 इंटरनेशनल सीरीज के लिए सोमवार (20 फरवरी) को 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। टीम की कप्तानी स्पिनर केशव महाराज को सौंपी गई है। यह सीरीज भारत-श्रीलंका में जारी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के समापन के एक हफ्ते बाद शुरू होगी।

Advertisement

पांच मैच की सीरीज 25 मार्च को खत्म होगी और आईपीएल 26 मार्च से शुरू होने की उम्मीद होगी। टी-20 वर्ल्ड कप में शामिल साउथ अफ्रीका के ज्यादातर खिलाड़ियों को इस दौरे पर आराम दिया गया है। टूर्नामेंट खेल रहे महाराज, जॉर्ज लिंडे और जेसन स्मिथ इस सीरीज के लिए भारत से न्यूजीलैंड जाएंगे।

Advertisement

टीम में पांच अनकैप्ड खिलाड़ी कॉनर एस्टरहुइज़न, डियान फॉरेस्टर, जॉर्डन हरमन, ईथन बॉश और नकोबानी मोकोएना शामिल हैं।  जॉर्डन हरमन रुबिन हरमन के भाई हैं, जो टीम में भी हैं, जबकि ईथन बॉश कॉर्बिन बॉश के छोटे भाई हैं।

मोकोएना SA20 2026 में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में संयुक्त रूप से चौथे नंबर पर रहे थे। पार्ल रॉयल्स के लिए खेलते हुए उन्होंने 14.76 की स्ट्राईक रेट से 13 विकेट लिए।

टी-20 वर्ल्ड कप के लिए नहीं चुने गए तेज गेंदबाज ओटनिल बार्टमैन औऱ गेराल्ड कोएत्जे टीम का हिस्सा हैं। वहीं चोट से ठीक होकर टोनी डी जोर्जी की वापसी हुई है।

न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 इंटरनेशनल सीरीज के लिए साउथ अफ्रीका टीम

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

केशव महाराज (कप्तान), ओटनील बार्टमैन, ईथन बॉश, गेराल्ड कोएत्ज़ी, टोनी डी जोर्जी, कॉनर एस्टरहुइज़न, डियान फ़ॉरेस्टर, जॉर्डन हरमन, रुबिन हरमन, जॉर्ज लिंडे, नकोबानी मोकोएना, एंडिले सिमेलेन, लुथो सिपामला, प्रेनेलन सुब्रायन और जेसन स्मिथ।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार