ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर जैक एडवर्ड्स (Jack Edwards) पैर में चोट के कारण आईपीएल 2026 से बाहर हो गए हैं। 25 साल के एडवर्ड्स को सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने पिछले ऑक्शन में 3 करोड़ रुपये में खरीदा था और वह इस सीजन आईपीएल डेब्यू कर सकते थे लेकिन उन्हें अब और इंतजार करना होगा।

Advertisement

वह आईपीएल 2025 के ऑक्शन में बिकने वाले इकलौते अनकैप्ड विदेशी खिलाड़ी थे।

Advertisement

2025-26 बिग बैश लीग में एडवर्ड्स का प्रदर्शन शानदार रहा था, उन्होंने सिडनी सिक्सर्स के लिए 13 मैच में 133 रन बनाए थे और 13 विकेट लिए थे। हाल ही में उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ डेब्यू किया था लेकिन उसमें प्रदर्शन निराशाजनक रहा।

एडवर्ड्स का बाहर होना हैदराबाद के लिए बुरी खबर है क्योंकि टीम के नियमित कप्तान पैट कमिंस सीजन के शुरूआती मुकाबलों से बाहर हो गए हैं। कमिंस फिलहाल चोट से उबर रहे हैं। उनकी गैरमौजूदगी में ईशान किशन सनराइरजर्स टीम की कप्तानी करेंगे।

एडवर्ड्स के अलावा अन्य ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी नाथन एलिस भी टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं। वहीं मिचेल स्टार्क और जोश हेजलवुड भी शुरूआती मुकाबलों से बाहर हो चुके हैं।

Also Read: LIVE Cricket Score

सनराइजर्स हैदराबाद आईपीएल 2026 में अपना पहला मैच 28 मार्च को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेलेगी, जो इस सीजन का ओपनिंग मैच है।
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार