श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीच दो मैचों की टी20 सीरीज और फिर तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जानी है जिसके लिए श्रीलंका ने अपने स्क्वाड का ऐलान कर दिया है। मेजबान टीम ने वनडे और टी20 सीरीज दोनों के लिए ही 17-17 सदस्यीय टीम चुनी है। गौरतलब है कि टी20 सीरीज का आगाज 9 नवंबर से होगा, वहीं इसका आखिरी मुकाबला 10 नवंबर को खेला जाएगा। वहीं वनडे सीरीज का आगाज 13 नवंबर से होगा और इसका आखिरी मैच 19 नवंबर को आयोजित किया जाएगा।

Advertisement

न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज दोनों में ही श्रीलंका की कप्तानी चरिथ असलंका करेंगे। वहीं ये भी जान लीजिए कि सीरीज के दोनों टी20 इंटरनेशनल और पहला वनडे मैच रंगिरी दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा। इसके बाद सीरीज के आखिरी दो वनडे मैच पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाएंगे।

Advertisement

न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए श्रीलंका की टीम

चरिथ असलांका (कप्तान), अविष्का फर्नांडो, पथुम निसांका, कुसल जेनिथ परेरा, कुसल मेंडिस, कामिंदु मेंडिस, जेनिथ लियानागे. सदीरा समरविक्रमा, निशान मदुश्का, डुनिथ वेलालागे, वानिंदु हसरंगा, महीश थीक्षाणा, जेफरी वांडरसे, चमिदु विक्रमसिंघे, असिथा फर्नांडो, दिलशान मदुशंका, मोहम्मद शिराज।

न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए श्रीलंका की टीम

चरिथ असलंका (कप्तान), पथुम निसांका, कुसल मेंडिस, कुसल जेनिथ परेरा, कामिंदु मेंडिस, दिनेश चांडीमल, अविष्का फर्नांडो, भानुका राजपक्षे, वानिंदु हसरंगा, महीश थीक्षणा, डुनिथ वेललेज, जेफरी वांडरसे, चमिदु विक्रमसिंघे, नुवान तुषारा, मथीशा पथिराना, बिनुरा फर्नांडो, असिथा फर्नांडो।

Advertisement

श्रीलंका के खिलाफ सीरीज के लिए न्यूजीलैंड की स्क्वाड

मिचेल सेंटनर (कप्तान), माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, जोश क्लार्कसन, जैकब डफी, लॉकी फर्ग्यूसन, ज़क फ़ॉल्क्स, डीन फॉक्सक्रॉफ्ट, मिच हे (विकेटकीपर), हेनरी निकोल्स, ग्लेन फिलिप्स, टिम रॉबिन्सन, नाथन स्मिथ, ईश सोढ़ी, विल यंग।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार