Sri Lanka vs Zimbabwe Match Prediction, ICC T20 World Cup 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 38वां मुकाबला गुरुवार, 19 फरवरी को श्रीलंका और जिम्बाब्वे के बीच आर प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो में खेला जाएगा। ये मुकाबला भारतीय समय अनुसार दोपहर 03:00 बजे से शुरू होगा।
गौरतलब है कि इन दोनों ही टीमों के बीच आखिरी टी20 इंटरनेशनल साल 2025 में खेला गया था जहां श्रीलंका की टीम ने रावलपिंडी के मैदान पर 16.2 ओवर में 147 रनों टारगेट हासिल करके जिम्बाब्वे को 9 विकेट से धूल चटाई थी। बताते चलें कि इस मैच में पथुम निसाका ने 58 गेंदों पर नाबाद 98 रनों की पारी खेली थी।
SL vs ZIM, T20 World Cup 2026: मैच से जुड़ी जानकारी
दिन - गुरुवार, 19 फरवरी 2025
समय - 03:00 PM IST
वेन्यू - आर प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो
R.Premadasa Stadium, Colombo Pitch Report
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 38वां मुकाबला कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा जहां टॉस जीतने वाली टीम रन चेज करना खूब पसंद करती है। इस मैदान पर अब तक कुल 63 टी20 इंटरनेशनल खेले गए हैं जिसमें से 35 रन चेज़ और 27 रन डिफेंड करने वाली टीमों ने जीते। बताते चलें कि यहां T20I में पहली इनिंग का औसत स्कोर 144 रन रहा है।
SL vs ZIM T20 Head To Head Record
कुल - 11
श्रीलंका - 08
जिम्बाब्वे - 03
SL vs ZIM: Where to Watch?
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सभी मुकाबले भारतीय क्रिकेट फैंस टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स पर देख पाएंगे। इसके अलावा आप OTT प्लेटफॉर्म JioHotstar पर भी वर्ल्ड कप के मैच इन्जॉय कर सकते हो।
SL vs ZIM: Player to Watch Out For
श्रीलंका की टीम से पथुम निसांका, कुसल मेंडिस और दुष्मंथा चमीरा स्टार प्लेयर्स हो सकते हैं जिन पर सभी की निगाहें रहेंगी। वहीं बात करें अगर जिम्बाब्वे टीम की तो ब्रायन बेनेट, सिकंदर रज़ा और ब्लेसिंग मुज़ारबानी अपने प्रदर्शन से कमाल कर सकते हैं।
Sri Lanka vs Zimbabwe Probable Playing XI
Sri Lanka Probable Playing XI: पथुम निसांका, कुसल परेरा, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), पवन रत्नायके, कामिन्दु मेंडिस, दासुन शनाका (कप्तान), दुशान हेमंथा, डुनिथ वेलालागे, दुष्मंथा चमीरा, महेश थीक्षाना, मथीशा पथिराना।
Zimbabwe Probable Playing XI: ब्रायन बेनेट, तदिवानाशे मारुमानी (विकेट कीपर), डायोन मायर्स, सिकंदर रजा (कप्तान), रयान बर्ल, टोनी मुनयोंगा, ताशिंगा मुसेकीवा, ब्रैड इवांस, वेलिंगटन मसाकाद्जा, ग्रीम क्रेमर, ब्लेसिंग मुज़ारबानी।
Sri Lanka vs Zimbabwe Today's Match Prediction
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 38वां मुकाबला श्रीलंका की टीम जीतने के लिए फेवरेट रहेगी।
SL vs ZIM Match Prediction, T20 World Cup 2026, SL vs ZIM Pitch Report, Today's Match SL vs ZIM, SL vs ZIM Prediction, SL vs ZIM Predicted XIs, Cricket Tips, Today Match Prediction, Today Cricket Match, Playing XI, Pitch Report, Injury Update of the match between Sri Lanka vs Zimbabwe
Also Read: LIVE Cricket Score
Disclaimer: यह आर्टिकल लेखक की समझ और विश्लेषण पर आधारित है।