West Indies Women vs Sri Lanka Women 3rd ODI: वेस्टइंडीज महिला क्रिकेट टीम की दिग्गज स्टेफनी टेलर (Stafanie Taylor) ने बुधवार (25 फरवरी) को ग्रेनेडा के नेशनल क्रिकेट स्टेडियम में श्रीलंका के खिलाफ केले गए तीसरे और आखिरी वनडे में इतिहास रच दिया। इस मुकाबले में टेलर ने 70 गेंदों में 54.29 की औसत से 38 रन बनाए। इस धीमी पारी के दौरान भी उन्होंने खास रिकॉर्ड बनाया।

Advertisement

इस पारी के दौरान टेलर ने महिला वनडे इंटरनेशनल में 6000 रन पूरे कर लिए और इस आंकड़े तक पहुंचने वाली दुनिया की दूसरी और वेस्टइंडीज की पहली महिला क्रिकेटर बन गई हैं।

Advertisement

उनसे पहले यह कारनामा पूर्व भारतीय क्रिकेटर मिताली राज को पीछे छोड़ा, जिनके नाम इस फॉर्मेट में 7805 रन दर्ज हैं।

इसके अलावा वह महिला वनडे इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ियों की लिस्ट में इंग्लैंड की शर्लोट एडवर्ड्स को पीछे छोड़ दिया, जिन्होंने 5992 रन बनाए हैं।

गौरतलब है कि इस मुकाबले में वेस्टइंडीज ने श्रीलंका को 6 विकेट से हरा दिया।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंकाई टीम ने 7 विकेट के नुकसान पर 217 रन बनाए। जिसमें हर्षिता समरविक्रमा ने 70 रन और कविशा दिलहारी ने नाबाद 45 रन की पारी खेली।

Advertisement

वेस्टइंडीज के लिए गेंदबाजी में कप्तान हेले मैथ्यूज और करिश्मा रामहरकने 2-2 विकेट, एपी फ्लैचर और अश्मिनी मुनिसर ने 1-1 विकेट लिया।

Also Read: LIVE Cricket Score

जवाब में वेस्टइंडीज ने 46 ओवर में 4 विकेट गवाकर ही जीत हासिल कर ली। बल्लेबाजी में वेस्टइंडीज के लिए कप्तान हेले मैथ्यूज ने कमाल दिखाया और शानदार शतक से 119 गेंदों में 100 रन की पारी खेली।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार