30 सितंबर. कोलकाता (CRICKETNMORE)। भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरे टेस्ट मैच कोलकाता के ईडन गार्डन में खेला जा रहा है। दूसरे टेस्ट मैच के लिए गौतम गंभीर को टीम में जगह दी गई लेकिन दुर्भाग्य से गंभीर की जगह भारत का गब्बर यानि शिखर धवन को अंतिम ग्यारह में जगह दी गई।

BREAKING: अपने चहेते कोहली पर रवि शास्त्री ने किया हमला, निकाली भड़ास

Advertisement

बुरे फॉर्म से गुजर रहे धवन एक बार फिर असफल रहे और केवल 1 रन बनाकर गेंदबाज मैथ्यू हेनरी का शिकार बन गए। जैसे ही धवन आउट हुए वैसे ही भारतीय क्रिकेट फैन्स ने अपने हथियार यानि ट्वीटर के माध्यम से धवन पर हमला बोलने लगे।

जिम्बाब्वे क्रिकेट का बड़ा ऐलान, उठाया ऐसा कदम

Advertisement

क्रिकेट फैन्स का मानना है कि बार – बार बुरे फॉर्म में रहने के बावजूद धवन को क्यों  जगह दी गई जबकि गौतम गंभीर का फॉर्म लाजबाव है।

टीम मैनेजमेंट को लेकर भी क्रिकेट फैन्स का गुस्सा फुट रहा है।

कोहली एंड कंपनी ने बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड, 17 साल पहले पाकिस्तान ने किया था ये

एक आंकड़े के अनुसार आपको गौतम गंभीर सही मायने में वापसी के हकदार थे हालांकि  2 साल के बाद टीम में वापसी कर रहे गंभीर की पिछली पांच टेस्ट पारियों को देखा जाए तो धवन के आगे नहीं टीक रहे हैं लेकिन फर्स्ट क्लास क्रिकेट में गंभीर धवन से काफी आगे दिखाई पड़े रहे हैं।

PHOTOS: विराट कोहली-गौतम गंभीर में हुई फिर दोस्ती, ये तस्वीरें देखकर हो जाएंगे खुश

टेस्ट क्रिकेट में अतिंम 5 पारी गौतम गंभीर की-  37, 4, 18, 0, 3 =  62

Advertisement

फर्स्ट क्लास क्रिकेट में अंतिम 5 पारी गंभीर की- 77, 90, 59, 94, 36 =  356

वहीं शिखर धवन की बात की जाए तो धवन टेस्ट क्रिकेट में खराब फॉर्म के बावजूद एक – दो अच्छी पारी के बदौलत गंभीर को मात देते हुए दिखाई दे रहे हैं। लेकिन सोचने वाली बात ये है कि गंभीर को जहां विदेशी धरती पर  2 टेस्ट मैच खेलने को मिले थे तो वहीं धवन की पिछली पांच पारियां कमजोर टीम या फिर भारत में खेलने को मिले हैं। यहां तक की फर्स्ट  क्लास क्रिकेट भी धवन ने भारत में खेले हैं । भारत में बल्लेबाजी के माकूल पिचों पर भी धवन असफल रहे हैं। हालांकि फर्स्ट क्लास क्रिकेट में धवन ने पिछली 5 पारियों में 2 शतक जरूर लगाए हैं लेकिन रनों के मामले में गंभीर से पीछे चल रहे हैं।

Advertisement

टेस्ट क्रिकेट में अंतिम 5 पारी धवन की- 1, 1, 26, 27, 84 = 139

फर्स्ट क्लास क्रिकेट में अतिंम 5 पारी धवन के द्वारा- 29, 29, 150, 11, 163 = 282

इन आंकड़ों से साफ पता चलता है कि गंभीर धवन से काफी बेहतर और अच्छे बल्लेबाज हैं भारत के पिचों पर।

Advertisement

कोलकाता टेस्ट मैच में धवन के जल्द आउट होने से एक बार फिर से गंभीर के लिए तीसरे टेस्ट मैच में खेलने के आसार बढ़ गए हैं।

OMG: एक बार फिर मिला गौतम गंभीर को धोखा

अब क्रिकेट फैन्स को इंतजार करना होगा 8 ऑक्टूबर का जहां इंदौर में भारत की टीम सीरीज का अंतिम टेस्ट मैच न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलेगी। अब देखना होगा कि कोहली और कुंबले तीसरे टेस्ट मैच में गंभीर को मौका देते हैं या नहीं..

वैसे धवन ने दूसरी पारी में रन बना लिया तो फिर निर्णय क्या होगा इसका अंदाज आप लगा सकते हैं।...

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार