Wasim Akram: नए साल(2022) का आगाज हो चुका है। दुनियाभर में नए साल के स्वागत में लोगों ने जमकर पार्टी और डांस करते हुए अपनी खुशी का इज़हार किया, लेकिन इसी बीच कुछ ऐसे भी लोग दिखे जो इस खुशी के मौके पर हातिशबाजी की बजाएं हवा में फायरिंग करते नज़र आए। जिसके बाद इस बात से नाराज़ पाकिस्तान के पूर्व फास्ट बॉलर वसीम अकरम ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, उन्होंने अपने वीडियो में लोगों से गुजारिश की है कि वह अपने बच्चों को शो ऑफ ना करने के बारे में समझाए।

Advertisement

पाकिस्तान के इस स्टार गेंदबाज ने अपने ट्वीटर पर लगभग एक मिनट का वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने लोगों को नए साल की शुभकामनाएं देते हुए एक रिक्वेस्ट की है। उन्होंने कहा है कि "मेरी और मेरी फैमिली की तरफ से सभी को नया साल मुबारक। मुझे आप सभी से एक रिक्वेस्ट करनी है, जोकि बहुत जरूरी है। हम अपने बच्चो को समझाएंगे कि शो ऑफ करना बंद करें। मैं शो ऑफ क्यों कर रहा हूं? रात के बारह बजे जाकर ठा, ठा, ठूस, ठूस सही नहीं है। जाओं कुछ पटाखें खरीदो जैसा मैंने अपनी बेटी के लिए पिछले साल खरीदें थे। आप छोटे अनार, छोटी फुलझड़ी खरीद लो।" 

Advertisement

उन्होंने अपने इस छोटे से वीडियो में बहुत बड़ा संदेश देते हुए आगे कहा कि "याद रखो जिस गोली को ऊपर जाना है, उसे नीचे भी आना है और वो नीचे आकर किसी को भी लग सकती है। वो इंसान आपका रिश्तेदार हो सकता है, सड़क पर चलता हुआ कोई भी इंसान हो सकता है। उन्होंने पाकिस्तानी युवाओं को समझाते हुए कहा कि हमें एक राष्ट्र के रूप में विकसित होना है और ऐसा नहीं हो रहा है। हम वहीं 70's की चीजे अभी भी करे जा रहे हैं। लेकिन मुझे उम्मीद है कि आपको मेरा ये मैसेज समझ आए।"

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार