भारत और इंग्लैंड के बीच 3 वनडे मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला एजबेस्टन में खेला जा रहा है। इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया है।

Advertisement

टॉस जीतकर इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने कहा, "हम पहले बल्लेबाजी करेंगे। पिच अच्छी लग रही है, पता नहीं आगे क्या होगा, लेकिन हमें उम्मीद है कि हम अच्छा खेलेंगे। दूसरी पारी में स्पिन देखने को मिल सकती है। हालात को जल्द से जल्द समझने की कोशिश करेंगे। टी20 और वनडे में एक जैसे खिलाड़ी होने से कप्तान और खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बढ़ता है। पिछले कुछ सालों में हमें मुश्किलों का सामना करना पड़ा है, लेकिन हम नई शुरुआत कर सकते हैं और हमारे पास ऐसी टीम है जो ऐसा कर सकती है। हमने दो स्पिनर और तीन तेज गेंदबाज़ों को टीम में शामिल किया है।"

भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने कहा, "हम पहले गेंदबाजी करना चाहते थे। ज्यादातर खिलाड़ियों ने टी20 खेले हैं, बाकी खिलाड़ियों ने अच्छी ट्रेनिंग की है और आज के मैच के लिए तैयार हैं। यह हमारे लिए एक अहम सीरीज है, यहीं से हमारी तैयारी शुरू होती है—हम अलग-अलग कॉम्बिनेशन आजमा सकते हैं और कम अनुभव वाले खिलाड़ियों को मौका दे सकते हैं। विराट, रोहित और केएल जैसे सीनियर खिलाड़ी वापस आ गए हैं। इस सीरीज को लेकर बहुत उत्साहित हूं। यहां की यादें अच्छी रही हैं। हमारे पास दुबे के साथ 4 तेज गेंदबाज और दो स्पिनर के रूप में वाशिंगटन सुंदर और अक्षर पटेल हैं।

टॉस जीतकर इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने कहा, "हम पहले बल्लेबाजी करेंगे। पिच अच्छी लग रही है, पता नहीं आगे क्या होगा, लेकिन हमें उम्मीद है कि हम अच्छा खेलेंगे। दूसरी पारी में स्पिन देखने को मिल सकती है। हालात को जल्द से जल्द समझने की कोशिश करेंगे। टी20 और वनडे में एक जैसे खिलाड़ी होने से कप्तान और खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बढ़ता है। पिछले कुछ सालों में हमें मुश्किलों का सामना करना पड़ा है, लेकिन हम नई शुरुआत कर सकते हैं और हमारे पास ऐसी टीम है जो ऐसा कर सकती है। हमने दो स्पिनर और तीन तेज गेंदबाज़ों को टीम में शामिल किया है।"

Also Read: LIVE Cricket Score

भारत की प्लेइंग इलेवन: रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, गुरनूर बरार, जसप्रित बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार