26 दिसंबर से ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच एशेज 2025-26 का चौथा टेस्ट मेलबर्न में शुरू हुआ होगा। 26 दिसंबर न सिर्फ ऑस्ट्रेलिया बल्कि टेस्ट क्रिकेट इतिहास के लिए बेहद अहम है। महान लेग स्पिनर शेन वॉर्न ने 2006 में 26 दिसंबर को ही अपने टेस्ट करियर का 700वां विकेट पूरा किया था। वह इस उपलब्धि को हासिल करने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बने थे।

Advertisement

ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच 2006 में 26 दिसंबर से ही मेलबर्न में टेस्ट शुरू हुआ था। इस टेस्ट से पहले शेन वॉर्न 699 विकेट ले चुके थे। उनका 700वां विकेट कौन होगा और इस उपलब्धि को वह कैसे सेलिब्रेट करेंगे, इसे देखने के लिए मेलबर्न में क्रिकेट ग्राउंड में प्रशंसक बड़ी संख्या में उपस्थित हुए थे।

Advertisement

शेन वॉर्न ने इंग्लैंड के धाकड़ बल्लेबाज एंड्रयू स्ट्रॉस, जो 50 रन बनाकर खेल रहे थे, उन्हें बोल्ड कर अपना 700वां टेस्ट विकेट लिया। वह इस उपलब्धि को हासिल करने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज थे।

इस टेस्ट को ऑस्ट्रेलिया ने पारी और 99 रन से जीता था। पहली पारी में 5 विकेट लेने और 40 रन बनाने के साथ ही दूसरी पारी में 2 विकेट लेने वाले शेन वॉर्न को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया था।

शेन वॉर्न को क्रिकेट इतिहास का महानतम गेंदबाज माना जाता है। 1992 से 2005 के बीच वॉर्न ने 145 टेस्ट मैचों में 708 विकेट लिए। 12 अर्धशतक लगाते हुए 3,154 रन भी उन्होंने बनाए। इसके अलावा 194 वनडे में वॉर्न ने 293 विकेट लिए।

वॉर्न ने 2007 में टेस्ट करियर को अलविदा कह दिया था।

Advertisement

शेन वॉर्न को क्रिकेट इतिहास का महानतम गेंदबाज माना जाता है। 1992 से 2005 के बीच वॉर्न ने 145 टेस्ट मैचों में 708 विकेट लिए। 12 अर्धशतक लगाते हुए 3,154 रन भी उन्होंने बनाए। इसके अलावा 194 वनडे में वॉर्न ने 293 विकेट लिए।

Also Read: LIVE Cricket Score

13 सितंबर 1969 को अपर फर्नट्री गली, ऑस्ट्रेलिया में जन्मे शेन वॉर्न का 52 साल की आयु में 4 मार्च 2022 को थाइलैंड में उनका निधन हो गया था।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार