IPL Qualifier: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के कप्तान रजत पाटीदार ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के क्वालीफायर-1 में गुजरात टाइटंस (जीटी) के खिलाफ 33 गेंदों में नाबाद 93 रन बनाए। इस पारी में पाटीदार ने 9 छक्के और 5 चौके लगाए।

Advertisement

रजत पाटीदार ने आईपीएल करियर में 6 प्लेऑफ मुकाबले खेले हैं, जिसमें 112.66 की औसत और 193.14 की स्ट्राइक रेट के साथ 338 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से 1 शतक और 2 अर्धशतक निकले। इन 6 मुकाबलों में पाटीदार ने 24 छक्के और 25 चौके लगाए हैं। आईपीएल नॉकआउट/प्लेऑफ में सिर्फ रैना (40), धोनी (28) और पोलार्ड (25) ने ही पाटीदार से ज्यादा छक्के लगाए हैं।

Advertisement

रजत पाटीदार साल 2021 से अब तक सिर्फ आरसीबी के लिए ही खेले हैं। साल 2022 में उन्होंने लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के खिलाफ एलिमिनेटर मैच में 54 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 112 रन बनाए थे, जिसके बाद क्वालीफायर-2 में राजस्थान रॉयल्स के विरुद्ध 42 गेंदों में 58 रन की पारी खली।

रजत पाटीदार ने आईपीएल करियर में 6 प्लेऑफ मुकाबले खेले हैं, जिसमें 112.66 की औसत और 193.14 की स्ट्राइक रेट के साथ 338 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से 1 शतक और 2 अर्धशतक निकले। इन 6 मुकाबलों में पाटीदार ने 24 छक्के और 25 चौके लगाए हैं। आईपीएल नॉकआउट/प्लेऑफ में सिर्फ रैना (40), धोनी (28) और पोलार्ड (25) ने ही पाटीदार से ज्यादा छक्के लगाए हैं।

Also Read: LIVE Cricket Score

हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेले जा रहे आईपीएल 2026 के क्वालीफायर-1 में आरसीबी ने निर्धारित ओवरों में 5 विकेट खोकर 254 रन बनाए। इस टीम के लिए पाटीदार ने 33 गेंदों में 9 छक्कों और 5 चौकों के साथ 93 रन की नाबाद पारी खेली। इनके अलावा, विराट कोहली और क्रुणाल पांड्या ने 43-43 रन टीम के खाते में जोड़े। विपक्षी खेमे से कगिसो रबाडा और जेसन होल्डर ने 2-2 विकेट निकाले और प्रसिद्ध कृष्णा ने 1 विकेट हासिल किया।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार