इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का मिनी ऑक्शन मंगलवार को एतिहाद एरिना में आयोजित हुआ, जिसमें ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन पर कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने 25.20 करोड़ रुपए की सबसे बड़ी बोली लगाई। इसी के साथ कैमरून आईपीएल नीलामी के सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी बन गए।

Advertisement

आइए, उन 5 विदेशी खिलाड़ियों के बारे में जानते हैं जिन पर इस सीजन सबसे मोटी रकम खर्च की गई है।

Advertisement

कैमरून ग्रीन: ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर को कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने 25.20 करोड़ रुपए में अपने साथ जोड़ा। इसी के साथ वह आईपीएल नीलामी के सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी बन गए। ग्रीन ने मुंबई इंडियंस की तरफ से आईपीएल 2023 में 16 मैच खेले, जिसमें 1 शतक के साथ 452 रन बनाए। इसके बाद अगले सीजन में आरसीबी की तरफ से खेलते हुए 255 रन जुटाए।

मथीशा पथिराना: श्रीलंका के 22 वर्षीय खिलाड़ी का बेस प्राइज 2 करोड़ रुपए था, उन्हें कोलकाता नाइट राइडर्स ने 18 करोड़ रुपए में अपने साथ जोड़ा। इस खिलाड़ी ने आईपीएल करियर में पिछले चार सीजन चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से खेले, जिसमें 32 मुकाबलों में 47 विकेट हासिल किए।

लियाम लिविंगस्टोन: इंग्लिश खिलाड़ी को सनराइजर्स हैदराबाद ने 13 करोड़ रुपए में अपने साथ जोड़ा। लिविंगस्टोन आईपीएल करियर में तीन टीमों की तरफ से कुल 49 मैच खेल चुके हैं, जिसमें उन्होंने 26.27 की औसत के साथ 1,051 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से 7 अर्धशतक निकले।

मथीशा पथिराना: श्रीलंका के 22 वर्षीय खिलाड़ी का बेस प्राइज 2 करोड़ रुपए था, उन्हें कोलकाता नाइट राइडर्स ने 18 करोड़ रुपए में अपने साथ जोड़ा। इस खिलाड़ी ने आईपीएल करियर में पिछले चार सीजन चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से खेले, जिसमें 32 मुकाबलों में 47 विकेट हासिल किए।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

जोश इंग्लिश: ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर-बल्लेबाज को लखनऊ सुपर जायंट्स ने 8.60 करोड़ रुपए में अपने साथ जोड़ा। जोश ने आईपीएल 2025 में इस लीग में डेब्यू किया था। अपने पहले सीजन में उन्होंने पंजाब किंग्स की तरफ से 11 मैच खेलते हुए 30.88 की औसत के साथ 278 रन बनाए थे।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार