Fifa World Cup: फीफा विश्व कप मैच में गोल हैट्रिक लगाना किसी भी फुटबॉलर के लिए बड़ी उपलब्धि है, लेकिन जब यह कारनामा बढ़ती उम्र में किया जाए तो अहमियत और बढ़ जाती है। आइए, ऐसे 5 उम्रदराज खिलाड़ियों के बारे में जानते हैं, जिन्होंने फुटबॉल के महाकुंभ में हैट्रिक लगाने का कारनामा किया है।

Advertisement

क्रिस्टियानो रोनाल्डो: पुर्तगाल का यह दिग्गज फुटबॉलर फीफा वर्ल्ड कप में हैट्रिक लगाने वाला सबसे उम्रदराज खिलाड़ी है। रोनाल्डो ने 33 साल 130 दिन की उम्र में यह कारनामा किया था। रोनोल्डो ने साल 2018 में स्पेन के खिलाफ ग्रुप स्टेज मुकाबले में 3 गोल दागे थे। उनकी इस हैट्रिक के साथ पुर्तगाल की टीम स्पेन के खिलाफ 3-3 से ड्रॉ खेलने में कामयाब रही थी।

Advertisement

मुकाबले के चौथे मिनट में रोनाल्डो ने पेनाल्टी को गोल में बदला। 44वें मिनट स्पेनिश गोलकीपर डेविड डी गेया को छकाकर गोल करते हुए रोनाल्डो ने पुतर्गाल को 2-1 से आगे कर दिया। अगले दो गोल स्पेन ने किए और 3-2 से बढ़त बना ली थी। 88वें मिनट में रोनाल्डो ने 25 गज की दूरी से एक शानदार फ्री-किक करते हुए टीम को 3-3 की बराबरी पर ला दिया।

रॉब रेनसेनब्रिंक: 30 साल 335 दिन की उम्र में रेनसेनब्रिंक ने फीफा वर्ल्ड कप 1978 के दौरान हैट्रिक लगाई थी। ग्रुप स्टेज के इस मुकाबले में रेनसेनब्रिंक के शानदार प्रदर्शन की बदौलत नीदरलैंड ने ईरान के खिलाफ 3-0 से जीत दर्ज की थी।

रेनसेनब्रिंक ने मुकाबले के 40वें मिनट में पेनाल्टी को गोल में बदला, जिसके बाद 62 मिनट में टीम की बढ़त दोगुनी की। मुकाबले के 79वें मिनट में रेनसेनब्रिंक ने एक बार फिर पेनाल्टी को गोल में तब्दील करते हुए टीम के लिए तीसरा गोल किया।

पेड्रो सीया: 29 साल 329 दिन की उम्र में पेड्रो ने उरुग्वे की तरफ से खेलते हुए यूगोस्लाविया के खिलाफ हैट्रिक लगाई थी। फीफा वर्ल्ड कप 1930 के सेमीफाइनल मैच को उरुग्वे ने 6-1 से अपने नाम किया। मुकाबले के 19वें मिनट में पेड्रो ने गोल दागते हुए टीम को 1-1 की बराबरी पर ला दिया। इसके बाद 66वें और 72वें मिनट में गोल करते हुए उन्होंने 6-1 से टीम की जीत सुनिश्चित की।

Advertisement

गैब्रियल बतिस्तुता: अर्जेंटीना के इस खिलाड़ी ने फीफा वर्ल्ड कप 1998 के ग्रुप स्टेज मुकाबले में जमैका के खिलाफ हैट्रिक लगाते हुए टीम को 5-0 से जीत दिलाई थी। इस मुकाबले में अर्जेंटीना के लिए शुरुआती दो गोल 32वें और 55वें मिनट में एरियल ओर्टेगा ने दागे। इसके बाद 73वें, 78वें और 83वें मिनट में गैब्रियल ने तीन गोल किए।

पेड्रो सीया: 29 साल 329 दिन की उम्र में पेड्रो ने उरुग्वे की तरफ से खेलते हुए यूगोस्लाविया के खिलाफ हैट्रिक लगाई थी। फीफा वर्ल्ड कप 1930 के सेमीफाइनल मैच को उरुग्वे ने 6-1 से अपने नाम किया। मुकाबले के 19वें मिनट में पेड्रो ने गोल दागते हुए टीम को 1-1 की बराबरी पर ला दिया। इसके बाद 66वें और 72वें मिनट में गोल करते हुए उन्होंने 6-1 से टीम की जीत सुनिश्चित की।

Also Read: LIVE Cricket Score

कुबिल्यास ने 36वें और 39वें मिनट पर एक के बाद एक दो पेनाल्टी को गोल में बदलकर स्कोर 3-0 कर दिया था। इसके बाद हसन रौशन 41वें मिनट में ईरान के लिए एक गोल करने में कामयाब रहे। कुबिल्यास ने 79वें मिनट में गोल करते हुए हैट्रिक पूरी की।

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार