Indian Premier League: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 में युवा खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया है। सीजन के शुरुआती 12 मुकाबलों में कई युवा सितारे सुर्खियों में आए। आइए, ऐसे ही 5 युवा खिलाड़ियों के बारे में जानते हैं।

Advertisement

समीर रिजवी: यूपी टी20 लीग में सुर्खियां बटोरने वाले रिजवी ने आईपीएल 2024 में चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से 8 मुकाबले खेलते हुए महज 51 रन बनाए थे। आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) ने इस खिलाड़ी को अपने साथ जोड़ा। रिजवी ने 5 मुकाबलों में 40.33 की औसत के साथ 121 रन जुटाए।

Advertisement

आईपीएल 2026 में टीम ने एक बार फिर इस खिलाड़ी पर भरोसा जताया। रिजवी अब तक इस भरोसे पर खरे उतरे हैं। उन्होंने इस सीजन 2 मुकाबलों में 160 की औसत के साथ 160 रन बनाए हैं, जिसमें 90 रन की पारी भी शामिल हैं। रिजवी दोनों ही मुकाबलों में डीसी की जीत के हीरो रहे हैं।

वैभव सूर्यवंशी: बिहार के इस 15 वर्षीय खिलाड़ी ने आयु-वर्ग और घरेलू क्रिकेट में सभी को प्रभावित किया। आईपीएल 2025 में वैभव ने 7 मैच खेले, जिसमें 1 शतक और 1 अर्धशतक के साथ 252 रन बनाए। आईपीएल 2026 में यह युवा खिलाड़ी 2 मुकाबलों में 83 रन बना चुका है।

आईपीएल 2026 में उनके अभियान की शुरुआत चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के खिलाफ 15 गेंदों में बनाए गए तूफानी अर्धशतक से हुई। इसके बाद गुजरात टाइटंस के खिलाफ भी उन्होंने एक और विस्फोटक पारी खेली, जिसने राजस्थान रॉयल्स की मजबूत शुरुआत की नींव रखी। राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलते हुए वैभव सूर्यवंशी के साथ वैभव की जोड़ी कमाल रही है।

अंगकृष रघुवंशी: कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के लिए रघुवंशी इस सीजन एक चमकते सितारे के रूप में उभरे हैं। मुंबई के इस युवा खिलाड़ी ने बैटिंग ऑर्डर में लगातार हाफ-सेंचुरी बनाकर सभी को प्रभावित किया है। इसके साथ ही विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी भी संभाली है।

Advertisement

आईपीएल 2026 में उनके अभियान की शुरुआत चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के खिलाफ 15 गेंदों में बनाए गए तूफानी अर्धशतक से हुई। इसके बाद गुजरात टाइटंस के खिलाफ भी उन्होंने एक और विस्फोटक पारी खेली, जिसने राजस्थान रॉयल्स की मजबूत शुरुआत की नींव रखी। राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलते हुए वैभव सूर्यवंशी के साथ वैभव की जोड़ी कमाल रही है।

Also Read: LIVE Cricket Score

हर्ष दुबे: विदर्भ के इस ऑलराउंडर ने सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) की ओर से खेलते हुए पावरप्ले में असरदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ 35 रन देकर 1 विकेट हासिल किया, जिसके बाद कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 17 रन देकर 1 विकेट निकाला। लखनऊ सुपर जायंट्स के विरुद्ध दुबे ने 18 रन देकर 2 विकेट अपने नाम किए थे।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार