भारत के पूर्व क्रिकेटर अभिनव मुकुंद ने अगले साल होने वाले वनडे विश्व कप के लिए टीम इंडिया का 15 सदस्यीय स्क्वॉड चुना है। उन्होंने रोहित शर्मा को अपनी टीम में शामिल किया है, लेकिन संजू सैमसन और मोहम्मद शमी को जगह नहीं दी है।

Advertisement

मुकुंद ने 'ईएसपीएन क्रिकइंफो' के साथ बात करते हुए वनडे विश्व कप के लिए भारतीय टीम का चुनाव किया। उन्होंने अपनी टीम में बतौर सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल और रोहित शर्मा को चुना है। रोहित की फॉर्म और उन पर उठते तमाम तरह के सवालों के बावजूद मुकुंद ने पूर्व भारतीय कप्तान पर भरोसा दिखाया है। हालांकि उन्होंने अपनी इस टीम मेंयशस्वी जायसवाल को जगह नहीं दी है और न ही संजू सैमसन मुकुंद का भरोसा जीत सके हैं।

पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने विराट कोहली को नंबर तीन की पोजीशन के लिए चुना है, जबकि श्रेयस अय्यर को नंबर चार पर रखा है। विकेटकीपर के तौर पर मुकुंद ने अपनी टीम में ईशान किशन और केएल राहुल को शामिल किया है। उन्होंने अपनी इस टीम में हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल और वॉशिंगटन सुंदर के रूप में तीन ऑलराउंडर को चुना है। मुकुंद ने स्पिनर के तौर पर कुलदीप यादव को टीम में शामिल किया है।

मुकुंद ने 'ईएसपीएन क्रिकइंफो' के साथ बात करते हुए वनडे विश्व कप के लिए भारतीय टीम का चुनाव किया। उन्होंने अपनी टीम में बतौर सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल और रोहित शर्मा को चुना है। रोहित की फॉर्म और उन पर उठते तमाम तरह के सवालों के बावजूद मुकुंद ने पूर्व भारतीय कप्तान पर भरोसा दिखाया है। हालांकि उन्होंने अपनी इस टीम मेंयशस्वी जायसवाल को जगह नहीं दी है और न ही संजू सैमसन मुकुंद का भरोसा जीत सके हैं।

Also Read: LIVE Cricket Score

अभिनव मुकुंद का वनडे विश्व कप 2027 के लिए भारतीय टीम का स्क्वॉड: शुभमन गिल, रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, ईशान किशन, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, हर्षित राणा, और गुरनूर बरार।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार