पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पोंटिंग का मानना है कि एडिलेड में खेले गए दूसरे बॉर्डर-गावस्कर टेस्ट में ट्रेविस हेड और मोहम्मद सिराज के बीच हुई घटना सिर्फ "गलतफहमी" थी और इसे "अनजाने में हुई" घटना करार दिया।

Advertisement

यह घटना ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी के 82वें ओवर में हुई। सिराज ने 140 रन पर खेल रहे हेड को एक शानदार यॉर्कर से बोल्ड कर दिया। इसके बाद सिराज ने आक्रामक तरीके से उन्हें पवेलियन लौटने का इशारा किया। हेड ने भी सिराज को पलटकर जवाब दिया, फिर अपने घरेलू दर्शकों की तालियों के बीच पवेलियन लौट गए।

Advertisement

इसके बाद, सिराज जब भी गेंदबाजी या फील्डिंग के लिए आए, एडिलेड की भीड़ ने जोर-जोर शो बोलकर कर अपना गुस्सा जताया।

पोंटिंग ने कहा, "अब पीछे मुड़कर देखता हूं तो लगता है कि यह सब अनजाने में हुआ। शुरुआत में किसी का इरादा गलत नहीं था। लेकिन फिर यह सब गलतफहमी में बदल गया, जिससे ऐसा हुआ।"

सिराज का रिएक्शन तीखा और गुस्से वाला था, लेकिन पोंटिंग के मुताबिक, यह एक तेज गेंदबाज के लिए स्वाभाविक था, जो दबाव में था और जिसने उस वक्त तक सिर्फ एक विकेट लिया था।

उन्होंने कहा, "मुझे याद है, ट्रेविस ने कहा था कि उन्होंने सिराज की गेंदबाजी की तारीफ की थी। लेकिन सिराज शायद पिछली गेंद पर हेड द्वारा लगाए गए छक्के से खुश नहीं थे।"

Advertisement

पोंटिंग ने यह भी जोड़ा कि कप्तान रोहित शर्मा को अपने तेज गेंदबाजों से ऐसे आक्रामक रिएक्शन की उम्मीद होगी, खासकर तब जब वे दबाव में होते हैं और सिर्फ एक विकेट लेते हैं।

हालांकि, सिराज और हेड के बीच हुई बातचीत ने पोंटिंग को थोड़ा चिंतित भी कर दिया। उन्होंने कहा, "जैसे ही मैंने सिराज का वह रिएक्शन देखा, मैं थोड़ा चिंतित हो गया। अंपायर और रेफरी आमतौर पर पवेलियन की ओर इशारे को पसंद नहीं करते।"

लेकिन टेस्ट के दूसरे दिन, जब सिराज बल्लेबाजी करने आए और हेड शॉर्ट लेग पर फील्डिंग कर रहे थे, दोनों को बातचीत करते और स्थिति को स्पष्ट करते देखा गया।

Advertisement

पोंटिंग ने दोनों खिलाड़ियों की सराहना की और कहा, "यह देखकर अच्छा लगा कि उन्होंने मामले को जल्दी सुलझा लिया। दोनों ने आपस में बात की और चीजों को स्पष्ट किया।"

लेकिन टेस्ट के दूसरे दिन, जब सिराज बल्लेबाजी करने आए और हेड शॉर्ट लेग पर फील्डिंग कर रहे थे, दोनों को बातचीत करते और स्थिति को स्पष्ट करते देखा गया।

Also Read: Funding To Save Test Cricket

Advertisement

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार