ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच एशेज सीरीज के तीसरे टेस्ट की शुरुआत एडिलेड में बुधवार को हुई। ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। एलेक्स कैरी के शतक और उस्मान ख्वाजा के बेहतरीन अर्धशतक की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने पहले दिन की समाप्ति के समय 8 विकेट के नुकसान पर 326 रन बना लिए थे। मिचेल स्टार्क 33 और नाथन लियोन शून्य पर नाबाद हैं।

Advertisement

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम ने 33 के स्कोर पर अपने दोनों सलामी बल्लेबाजों, ट्रेविस हेड और जैक वेदरलैंड, का विकेट खो दिया था। इसके बाद मार्नस लाबुशेन और कैमरन ग्रीन बैक टू बैक आउट हो गए। 94 रन पर 4 विकेट गंवाकर ऑस्ट्रेलिया मुश्किल में थी।

Advertisement

चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए उस्मान ख्वाजा और छठे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए विकेटकीपर बल्लेबाज एलेक्स कैरी ने ऑस्ट्रेलियाई पारी को संभाला और पांचवें विकेट के लिए 91 रन की साझेदारी की। ख्वाजा अपना शतक चूक गए और 126 गेंद पर 82 रन की पारी खेलकर आउट हुए।

कैरी क्रीज पर जमे रहे, और ऑस्ट्रेलियाई पारी को आगे बढ़ाने के साथ ही उन्होंने अपना पहला एशेज शतक पूरा किया। कैरी 143 गेंद पर 1 छक्का और 8 चौकों की मदद से 106 रन बनाकर आउट हुए। कैरी दिन के आखिरी यानी आठवें विकेट के रूप में आउट हुए। इस बीच छठे विकेट के लिए जोश इंग्लिस के साथ उन्होंने 59 और आठवें विकेट के लिए मिचेल स्टार्क के साथ 50 रन की अहम साझेदारी की।

स्टार्क 63 गेंद पर 33 रन बनाकर नाबाद हैं।

कैरी क्रीज पर जमे रहे, और ऑस्ट्रेलियाई पारी को आगे बढ़ाने के साथ ही उन्होंने अपना पहला एशेज शतक पूरा किया। कैरी 143 गेंद पर 1 छक्का और 8 चौकों की मदद से 106 रन बनाकर आउट हुए। कैरी दिन के आखिरी यानी आठवें विकेट के रूप में आउट हुए। इस बीच छठे विकेट के लिए जोश इंग्लिस के साथ उन्होंने 59 और आठवें विकेट के लिए मिचेल स्टार्क के साथ 50 रन की अहम साझेदारी की।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

इंग्लैंड की तरफ से जोफ्रा आर्चर ने 3, ब्रायडन कार्स ने 2, विल जैक्स ने 2, और जोश टंग ने 1 विकेट लिए।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार