एडिलेड टेस्ट के तीसरे दिन के पहले सत्र में इंग्लैंड की पहली पारी 286 रन पर सिमट गई। ऑस्ट्रेलिया को पहली पारी के आधार पर 85 रन की महत्वपूर्ण बढ़त मिली है।

Advertisement

इंग्लैंड ने दिन की शुरुआत 8 विकेट पर 213 रन से शुरु की थी। स्टोक्स ने 45 और जोफ्रा आर्चर ने 30 रन के स्कोर से अपनी पारी आगे बढ़ाई।

Advertisement

दोनों बल्लेबाजों ने बेहद सावधानी से इंग्लैंड की पारी आगे बढ़ाई। 274 के स्कोर पर मिचेल स्टार्क की एक बेहतरीन गेंद पर बेन स्टोक्स बोल्ड हो गए। स्टोक्स ने 198 गेंद पर 8 चौकों की मदद से 83 रन की पारी खेली। आर्चर और स्टोक्स के बीच नौवें विकेट के लिए 106 रन की साझेदारी हुई। इस साझेदारी की वजह से ही इंग्लैंड फालोऑन होने से बची।

जोफ्रा आर्चर 105 गेंद पर 1 चौके की मदद से 51 रन बनाकर आखिरी विकेट के रूप में आउट हुए। जोश टंग 7 रन बनाकर नाबाद रहे।

इंग्लैंड की पारी 286 रन पर समाप्त हुई।

ऑस्ट्रेलिया के लिए पैट कमिंस और स्कॉट बोलैंड ने 3-3, नाथन लियोन ने 2, जबकि मिचेल स्टार्क और कैमरन ग्रीन ने 1-1 विकेट लिए।

Advertisement

ऑस्ट्रेलिया ने एलेक्स कैरी के 106, उस्मान ख्वाजा के 82, और मिचेल स्टार्क के 54 रन की बदौलत पहली पारी में 371 रन बनाए थे।

ऑस्ट्रेलिया के लिए पैट कमिंस और स्कॉट बोलैंड ने 3-3, नाथन लियोन ने 2, जबकि मिचेल स्टार्क और कैमरन ग्रीन ने 1-1 विकेट लिए।

Also Read: LIVE Cricket Score

ऑस्ट्रेलिया ने अपनी दूसरी पारी में 15 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 50 रन बना लिए हैं। जेक वेदरलैंड के रूप में ऑस्ट्रेलिया को पहला झटका ब्रायडन कार्स ने दिया। वेदरलैंड 1 रन बनाकर आउट हुए। ट्रेविस हेड 29 और मार्नस लाबुशेन 11 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार