Shapoor Zadran: अफगानिस्तान के तेज गेंदबाज शापूर जादरान ने 10 साल से अधिक समय तक चले अपने शानदार करियर के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की है।

Advertisement

अफगानिस्तान क्रिकेट ने एक्स पर पोस्ट किया, "एसीबी ने अफगानिस्तान क्रिकेट के उत्थान में उनके योगदान के लिए शापूर जादरान को धन्यवाद दिया और भविष्य के लिए उन्हें शुभकामनाएं दीं।"

Advertisement

जादरान ने 80 अंतरराष्ट्रीय मैचों में अफगानिस्तान का प्रतिनिधित्व किया और उनके नाम पर इतने ही अंतरराष्ट्रीय विकेट, वनडे में 43 विकेट और टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में 37 विकेट दर्ज हैं।

उन्होंने फेसबुक पोस्ट में लिखा,“आज वह दिन है जिसका मैं कभी सामना नहीं करना चाहता था, लेकिन आखिरकार यह हर खिलाड़ी के लिए आता है। 22 साल की सेवा, त्याग और क्रिकेट के प्रति प्रेम के बाद, मैं आधिकारिक तौर पर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से अपने संन्यास की घोषणा करता हूं। यह मेरे जीवन का सबसे कठिन निर्णय रहा है क्योंकि क्रिकेट मेरे लिए सिर्फ एक खेल से कहीं बढ़कर है। ''

जादरान ने लिखा, "यह मेरा जुनून, पहचान और उद्देश्य रहा है।बचपन से ही मैं अफगानिस्तान का प्रतिनिधित्व करने का सपना देखता था और अब पीछे मुड़कर देखता हूं तो मुझे गर्व होता है कि मैंने अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपने देश का झंडा बुलंद करने में भूमिका निभाई।हालांकि मैं अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से दूर जा रहा हूं, लेकिन खेल के प्रति मेरी प्रतिबद्धता बनी हुई है। अगर अल्लाह चाहेगा तो मैं अपने अनुभव के जरिए अफगान क्रिकेटरों की अगली पीढ़ी को आगे बढ़ने और चमकने में मदद करना जारी रखूंगा।"

उन्होंने फेसबुक पोस्ट में लिखा,“आज वह दिन है जिसका मैं कभी सामना नहीं करना चाहता था, लेकिन आखिरकार यह हर खिलाड़ी के लिए आता है। 22 साल की सेवा, त्याग और क्रिकेट के प्रति प्रेम के बाद, मैं आधिकारिक तौर पर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से अपने संन्यास की घोषणा करता हूं। यह मेरे जीवन का सबसे कठिन निर्णय रहा है क्योंकि क्रिकेट मेरे लिए सिर्फ एक खेल से कहीं बढ़कर है। ''

Advertisement

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार