भारत और अफगानिस्तान के बीच तीसरा टी20 इंटरनेशनल मुकाबला अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। अफगानिस्तान के कप्तान इब्राहिम जादरान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।

Advertisement

टॉस जीतने के बाद अफगानिस्तान के कप्तान ने कहा, "हम पहले गेंदबाजी करेंगे। पिछले दो मैचों में हम टॉस हार गए थे। शुरुआत में गेंदबाजों को थोड़ी मदद मिलेगी। हम सीरीज हार चुके हैं, लेकिन हमने उन चीजों पर सोचा है जहां हम अच्छा नहीं कर पाए। भारत सबसे अच्छी टीमों में से एक है। हम चीजों को अपने लिए आसान बनाए रखना चाहते हैं। हमारी टीम में दो बदलाव हैं। गुलबदीन नायब और नूर अहमद नहीं खेल रहे हैं।"

सीरीज में पहली बार टॉस हारने के बाद भारतीय कप्तान ने कहा, "हम पहले बल्लेबाजी करते। इससे हमें एक मजेदार चुनौती भी मिलती है। जरूरी है कि हम मौजूदा पल पर ध्यान दें और चीजों को मुश्किल न बनाएं। हमने टीम में एक बदलाव किया है। अर्शदीप की जगह पर यश ठाकुर टीम में आए हैं।"

भारतीय टीम सीरीज में पहले ही 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर चुकी है। बल्लेबाजी में अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन दूसरे टी20 में बेहतरीन लय में दिखाई दिए थे। अभिषेक 2 मुकाबलों में अब तक कुल 121 रन बना चुके हैं। वहीं, सैमसन ने तूफानी अर्धशतकीय पारी खेली थी। नंबर तीन की पोजीशन पर ईशान किशन ने अपने रोल को बखूबी निभाया है। वहीं, गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह की जोड़ी ने नई गेंद से शानदार प्रदर्शन किया है। स्पिन विभाग में अक्षर पटेल और रवि बिश्नोई ने दूसरे टी20 में बढ़िया प्रदर्शन किया था।

अफगानिस्तान के लिए अब तक दोनों टी20 मुकाबले में कुछ भी सही नहीं घटा है। टीम के बल्लेबाज भारतीय गेंदबाजों के आगे संघर्ष करते नजर आए हैं। दूसरे टी20 में कप्तान इब्राहिम जादरान ने सर्वाधिक 37 रन बनाए थे,जबकि बाकी बल्लेबाजों ने आसानी से घुटने टेक दिए थे। गेंदबाजी में मुजीब उर रहमान और मोहम्मद नबी दूसरे टी20 में काफी महंगे साबित हुए थे। हालांकि, राशिद खान ने जरूर शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट चटकाए थे।

भारतीय टीम सीरीज में पहले ही 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर चुकी है। बल्लेबाजी में अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन दूसरे टी20 में बेहतरीन लय में दिखाई दिए थे। अभिषेक 2 मुकाबलों में अब तक कुल 121 रन बना चुके हैं। वहीं, सैमसन ने तूफानी अर्धशतकीय पारी खेली थी। नंबर तीन की पोजीशन पर ईशान किशन ने अपने रोल को बखूबी निभाया है। वहीं, गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह की जोड़ी ने नई गेंद से शानदार प्रदर्शन किया है। स्पिन विभाग में अक्षर पटेल और रवि बिश्नोई ने दूसरे टी20 में बढ़िया प्रदर्शन किया था।

Also Read: LIVE Cricket Score

अफगानिस्तान की प्लेइंग इलेवन: इब्राहिम जादरान (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), सेदिकुल्लाह अटल, अब्दुल्ला अहमदजई, दरविश रसूली, नूर उल रहमान, अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी, राशिद खान, मुजीब उर रहमान और फजलहक फारूकी।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार