आयरलैंड की महिला क्रिकेट टीम ने टी20 वर्ल्ड कप में आखिरकार अपनी पहली जीत हासिल कर ली है। इस टीम ने शनिवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ 'ग्रुप-बी' के मुकाबले में 6 विकेट से जीत दर्ज करते हुए बड़ा उलटफेर किया। इससे पहले आयरलैंड को 21 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा था।

Advertisement

ऐसा पहली बार है, जब विमेंस टी20 वर्ल्ड कप में अपनी पहली जीत दर्ज करने के लिए किसी टीम को 22 मैच खेलने पड़े। पाकिस्तानी टीम ने अपने शुरुआती 8 मैच गंवाए थे। इसके बाद साल 2012 में गाले में भारत के खिलाफ लो-स्कोरिंग मैच में 1 रन से करीबी अंतर से जीत दर्ज करते हुए इस हार के सिलसिले को तोड़ा था।

Advertisement

यह विमेंस टी20 वर्ल्ड कप में लगातार हार का सबसे लंबा सिलसिला भी रहा। आयरलैंड ने साल 2014 में पहली बार विमेंस टी20 वर्ल्ड कप खेला था, जिसके बाद साल 2026 में 21 मुकाबलों के बाद उसे जीत नसीब हुई। इस लिस्ट में बांग्लादेश की टीम दूसरे पायदान पर है, जिसने लगातार 16 टी20 वर्ल्ड कप मैच गंवाए थे। वहीं, श्रीलंका और पाकिस्तान लगातार 7-7 हार के साथ इस लिस्ट में संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर हैं।

काउंटी ग्राउंड पर खेले गए विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 27वें मुकाबले में वेस्टइंडीज ने 7 विकेट खोकर 128 रन बनाए। इस टीम के लिए चिनेल हेनरी ने नाबाद 27 रन की पारी खेली, जबकि कप्तान हेली मैथ्यूज ने 22 रन का योगदान टीम के खाते में दिया। विपक्षी खेमे से एमी मैगुइरे और कारा मरे ने 2-2 विकेट निकाले।

यह विमेंस टी20 वर्ल्ड कप में लगातार हार का सबसे लंबा सिलसिला भी रहा। आयरलैंड ने साल 2014 में पहली बार विमेंस टी20 वर्ल्ड कप खेला था, जिसके बाद साल 2026 में 21 मुकाबलों के बाद उसे जीत नसीब हुई। इस लिस्ट में बांग्लादेश की टीम दूसरे पायदान पर है, जिसने लगातार 16 टी20 वर्ल्ड कप मैच गंवाए थे। वहीं, श्रीलंका और पाकिस्तान लगातार 7-7 हार के साथ इस लिस्ट में संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर हैं।

Also Read: LIVE Cricket Score

आयरलैंड की टीम पहले ही खिताबी रेस से बाहर थी। 5 में से 1 मैच जीतकर इस टीम ने ग्रुप-बी में सबसे निचले यानी छठे स्थान पर रहते हुए अपने अभियान का अंत किया है।

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार