Cricket World Cup: वनडे विश्व कप के बाद चोटिल होने के कारण टीम इंडिया से बाहर चल रहे तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की भारतीय टीम में जल्द वापसी की उम्मीद की जा रही है। शमी बांग्लादेश के खिलाफ 19 सितंबर से चेन्नई में शुरू हो रही दो मैचों की घरेलू टेस्ट सीरीज के लिए टीम में वापसी कर सकते हैं।

Advertisement

मोहम्मद शमी वनडे विश्व कप 2023 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज थे, उन्होंने सिर्फ सात मैचों में 24 विकेट चटकाए थे। इसमें मुंबई में न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में (7-57) शानदार गेंदबाजी भी शामिल है।

Advertisement

वनडे विश्व कप के बाद मोहम्मद शमी को दाहिनी एड़ी में चोट के कारण क्रिकेट से दूर रहना पड़ा था। इसके चलते उनको इस साल 2024 में सर्जरी भी करवानी पड़ी थी। वह क्रिकेट से कई महीनों से दूर रहे हैं। शमी अपनी चोट से काफी अच्छी तरह से रिकवर कर रहे हैं।

ईएसपीएनक्रिकइंफो की रिपोर्ट के अनुसार, शमी फिलहाल एनसीए में अपने रिहैब के अंतिम चरण में हैं और पिछले महीने उन्होंने गेंदबाजी शुरू की थी। रिपोर्ट में बताया गया है कि फिट होने के बाद शमी ने धीरे-धीरे अपनी गेंदबाजी का कार्यभार बढ़ाया है।

वनडे विश्व कप के बाद मोहम्मद शमी को दाहिनी एड़ी में चोट के कारण क्रिकेट से दूर रहना पड़ा था। इसके चलते उनको इस साल 2024 में सर्जरी भी करवानी पड़ी थी। वह क्रिकेट से कई महीनों से दूर रहे हैं। शमी अपनी चोट से काफी अच्छी तरह से रिकवर कर रहे हैं।

Also Read: पेरिस ओलंपिक 2024

Advertisement

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार