Gujarat Titans: दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज कैगिसो रबाडा को आनंदप्रद ड्रग्स के सेवन के चलते एक महीने का निलंबन झेलने के बाद दोबारा मैदान पर लौटने की अनुमति मिल गई है।

Advertisement

साउथ अफ्रीकी इंस्टीट्यूट फॉर ड्रग्स फ्री स्पोर्ट्स ने अपने एक बयान के जरिए पुष्टि की कि इस साल की शुरुआत में डरबन सुपर जायंट्स और एमआई केपटाउन के बीच खेले गए मैच के बाद 21 जनवरी को हुए डोपिंग टेस्ट को पास करने में रबाडा विफल रहे थे। 1 अप्रैल 2025 को जब रबाडा आईपीएल के लिए भारत में मौजूद थे तब उन्हें इस संबंध में सूचित किया गया था। 3 अप्रैल को गुजरात टाइटंस ने रबाडा की स्वदेश वापसी को लेकर कहा था कि वह निजी कारणों से दक्षिण अफ्रीका गए हैं।

Advertisement

साउथ अफ्रीकी इंस्टीट्यूट फॉर ड्रग्स फ्री स्पोर्ट्स के अनुसार रबाडा ने ड्रग्स के सेवन को रोकने से संबंधित जागरूकता अभियान में हिस्सा लिया है और वह बुधवार को आईपीएल 2025 में मुंबई इंडियंस और जीटी के बीच खेले जाने वाले मुकाबले के लिए उपलब्ध रहेंगे।

रबाडा की सजा आनंदप्रद ड्रग्स के सेवन के लिए विश्व रोधी डोपिंग एजेंसी (वाडा) द्वारा दी जाने वाली सजा के अनुरूप है, पिछले वर्ष सुपर स्मैश के दौरान न्यूजीलैंड के डग ब्रेसवेल को कोकीन के सेवन के लिए ऐसी ही सजा दी गई थी। इन आनंदप्रद ड्रग्स में भांग, कोकीन, मेथामफेटामाइन और डायमार्फिन शामिल है।

हालांकि क्रिकेट बोर्ड अपने स्तर पर सजा की अवधि तय कर सकती है लेकिन इसकी उम्मीद कम ही है कि क्रिकेट साउथ अफ्रीका (सीएसए) रबाडा को कोई और भी सजा देगा क्योंकि शनिवार को दोपहर को बोर्ड ने इस पूरी घटना को अफसोसजनक करार दिया था। सीएसए पेशेवर मानकों को बनाए रखने की रबाडा की प्रतिबद्धता से संतुष्ट है क्योंकि सप्ताहांत में निलंबन की खबर सार्वजनिक होने के बाद रबाडा ने सीएसए से माफी मांगी थी।

रबाडा ने कहा था, "मेरी वजह से जिस किसी का भी सिर शर्म से झुक गया है मैं उन सबसे माफी मांगता हूं। मैं कभी भी क्रिकेट खेलने के विशेषाधिकार को हल्के में नहीं लूंगा। क्रिकेट खेलने का यह अधिकार मेरी व्यक्तिगत आकांक्षाओं से कहीं बढ़कर है।"

Advertisement

हालांकि क्रिकेट बोर्ड अपने स्तर पर सजा की अवधि तय कर सकती है लेकिन इसकी उम्मीद कम ही है कि क्रिकेट साउथ अफ्रीका (सीएसए) रबाडा को कोई और भी सजा देगा क्योंकि शनिवार को दोपहर को बोर्ड ने इस पूरी घटना को अफसोसजनक करार दिया था। सीएसए पेशेवर मानकों को बनाए रखने की रबाडा की प्रतिबद्धता से संतुष्ट है क्योंकि सप्ताहांत में निलंबन की खबर सार्वजनिक होने के बाद रबाडा ने सीएसए से माफी मांगी थी।

Also Read: LIVE Cricket Score

Article Source: IANS

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार