IPL Qualifier: आईपीएल-2025 के क्वालीफायर-2 में मुंबई इंडियंस को पांच विकेट से शिकस्त देकर पंजाब किंग्स खिताबी मैच में पहुंच चुकी है। रविवार को मिली इस ऐतिहासिक जीत के बाद टीम के बॉलिंग कोच जेम्स होप्स अपने कप्तान से खुश नजर आए।

Advertisement

अय्यर ने मुंबई के खिलाफ 41 गेंदों में नाबाद 87 रन की पारी खेली, जिसकी बदौलत पंजाब 11 साल बाद आईपीएल फाइनल में पहुंचा। होप्स ने इसे 'शानदार पारी' बताया है।

Advertisement

होप्स ने कहा, "मुझे लगता है कि हम दूसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने के इरादे से मैच में उतरे थे। पता था कि जिस विकेट पर थे, वह काफी हाई-स्कोरिंग पिच थी। अगर हमें पहले बल्लेबाजी करनी पड़ती तो, हम कुछ चीजें इम्पैक्ट प्लेयर के साथ करने की योजना बना रहे थे। हम दूसरी पारी में बल्लेबाजी करते हुए अपनी बल्लेबाजी को मजबूत करना चाहते थे। गेंदबाजी के साथ बस टिके रहना चाहते थे।"

होप्स ने अय्यर की कप्तानी की भी प्रशंसा करते हुए बताया कि कप्तान ने पिछले हफ्ते रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ पहले क्वालीफायर में हारने के बावजूद ड्रेसिंग रूम में सब कुछ शांत रखा।

होप्स ने कहा, "श्रेयस एक शानदार कप्तान और खिलाड़ी हैं। मुझे लगता है कि चंडीगढ़ में खेले गए मैच की तरह ही पंजाब को क्वालीफायर में आरसीबी से हार का सामना करना पड़ा, इसके लिए वजह खोजने की कोशिश न करें। यह न देखें कि ऐसा क्यों हुआ? नहीं-नहीं, यह बस हो गया।"

होप्स ने बैटिंग यूनिट की तारीफ की। टीम के लिए जोश इंग्लिस (21 गेंदों पर 38 रन) और नेहल वढेरा (29 गेंदों पर 48 रन) ने अहम योगदान दिया।

Advertisement

होप्स ने कहा, "वढेरा ने शानदार बल्लेबाजी की। जिस तरह से इंग्लिस ने बुमराह पर अटैक किया और उन्हें अपने खेल से थोड़ा दूर रखा, वह तारीफ के काबिल था। अगर आपने हमें दिन की शुरुआत में बताया होता कि हम 200 रन का पीछा कर रहे हैं और हम बुमराह से 40 रन लेंगे, तो हम हफ्ते के हर दिन ऐसा करते और अपने मौके का पूरा लुत्फ उठाते।"

होप्स ने बैटिंग यूनिट की तारीफ की। टीम के लिए जोश इंग्लिस (21 गेंदों पर 38 रन) और नेहल वढेरा (29 गेंदों पर 48 रन) ने अहम योगदान दिया।

Also Read: LIVE Cricket Score

Advertisement

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार